कल भारत में आएगा Xiaomi Redmi Note 6 Pro, जानें 5 ख़ास बातें

HIGHLIGHTS

शाओमी के भारतीय यूज़र्स का इंतज़ार अब खत्म होने जा रहा है। काफी लम्बे समय के इंतज़ार के बाद चीनी मोबाइल फ़ोन निर्माता कंपनी शाओमी 22 नवंबर को भारत में भी Redmi Note 6 Pro को कुछ ख़ास फीचर्स के साथ लॉन्च करने जा रही है।

कल भारत में आएगा Xiaomi Redmi Note 6 Pro, जानें 5 ख़ास बातें

शाओमी ने वैसे तो अभी तक इण्डोनेशिया और थाईलैंड में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन  Redmi Note 6 Pro को मार्किट में उतार दिया है और अब भारत की बारी है। जी हाँ, कल यानी 22 नवंबर को कंपनी भारत में इस स्मार्टफोन को हरी झंडी दिखने वाली है।  कल इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद इसे भारतीय बाज़ार में भी जगह मिल जाएगी। लॉन्च के अगले ही दिन यानी 23 नवंबर को रेडमी नोट 6 प्रो फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर भारत में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन की मार्किट कीमत की बात करें तो जहाँ Redmi Note 5 Pro डिवाइस 14,999 रुपए की कीमत में सेल किया जाता है, ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि इसे लगभग 20,000 रुपए के अंदर ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। सितम्बर 2018 में Redmi Note 6 Pro को सबसे पहले थाईलैंड में  लॉन्च किया गया था। वहां के मार्किट में इसकी कीमत IDR 32,99,000 यानी लगभग 16,500 रुपए है। थाईलैंड में हुए लॉन्च के आधार पर आइये जानते हैं भारत में लॉन्च होने वाले 'Redmi Note 6 Pro' के बारे में ये ख़ास बातें।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro डिस्प्ले

Redmi Note 6 Pro 6.26 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में भी इसी डिस्प्ले के साथ डिवाइस को लॉन्च किया जाए। इसके साथ ही यह डिवाइस 86% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो में आता है।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro कैमरा

अगर कैमरा सेट-अप की बात करें तो यह डिवाइस 4 कैमरा सेट-अप के साथ आता है और भारत में भी यह डिवाइस  इसी कैमरा सेट-अप को फॉलो कर सकता है। 20 MP और 2 MP फ्रंट कैमरा मॉड्यूल के साथ बैक पैनल पर 12 MP और 5MP स्नैपर्स दिए गए हैं , इसके साथ ही इसमें LED flash और  f/1.9 अपर्चर भी दिया गया है।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro प्रोसेसर

यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 636 SoC पर काम करता है और Android Oreo MIUI 9.6 को सपोर्ट करता है। कल के खुलासे में देखते है कि क्या भारतीय यूज़र्स के लिए भी डिवाइस में यह सिस्टम रखा गया है या नहीं।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्टोरेज

कल के लॉन्च में अब देखना यह है कि क्या भारत में भी यह स्मार्टफोन 4 GB RAM और 64 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है या भारत में यह किसी और स्टोरेज वैरिएंट के साथ पेश किया जाएगा।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro बैटरी

Redmi Note 5 Pro की तरह ही इस स्मार्टफोन में भी कंपनी ने 4,000mAh की बैटरी दी है जो कल के लॉन्च में भी हो सकती है।

Redmi Note 6 Pro के अन्य फ़ीचर्स

वैसे तो हमने लगभग सभी ख़ास फीचर्स का खुलासा कर दिया है जो पहले से ही लॉन्च के बाद आधिकारिक तौर पर रिलीज़ हो चुके हैं। इन ख़ास फ़ीचर्स के साथ ही इस स्मार्टफोन के कुछ और भी फ़ीचर्स हैं जो कल के लॉन्च में शामिल हो सकते हैं। इस मोबाइल फ़ोन में कनेक्टिविटी की बात करें तो इसके लिए यूज़र्स के पास ड्यूल सिम 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0 और GPS का ऑप्शन उपलब्ध है। इसके साथ ही Redmi Note 6 Pro में microUSB 2.0 चार्जिंग पोर्ट और एक 3.5 mm का हेडफ़ोन जैक दिया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo