ऑनलाइन इस वेबसाइट पर दिखा Redmi 17C, लॉन्च से पहले प्रोसेसर और RAM की डिटेल्स आईं सामने

ऑनलाइन इस वेबसाइट पर दिखा Redmi 17C, लॉन्च से पहले प्रोसेसर और RAM की डिटेल्स आईं सामने

Redmi जल्द ही अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 17C लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन Geekbench बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया है जहां से इसके प्रोसेसर, RAM और Android वर्जन जैसी कई अहम जानकारियां सामने आई है। लिस्टिंग से साफ संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही इस फोन को बाजार में पेश कर सकती है। अगर आप कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे है तो Redmi 17C आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

गीकबेंच पर क्या जानकारी मिली?

Geekbench लिस्टिंग के अनुसार Redmi 17C का मॉडल नंबर 25078RA3EA है। फोन ने Single-Core टेस्ट में 438 और Multi-Core टेस्ट में 1,473 अंक हासिल किए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छी परफॉर्मेंस देगा।

प्रोसेसर और RAM

लिस्टिंग के मुताबिक Redmi 17C में MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट 2.0GHz क्लॉक स्पीड पर काम करता है और बजट स्मार्टफोन्स के लिए बेहतर माना जाता है। Geekbench में यह डिवाइस 4GB RAM के साथ देखा गया है। हालांकि लॉन्च के समय कंपनी इसके दूसरे RAM और स्टोरेज वेरिएंट भी पेश कर सकती है।

Android 15 मिलेगा

Geekbench से यह भी पता चला है कि Redmi 17C Android 15 पर काम करेगा। उम्मीद है कि इसके ऊपर Xiaomi का लेटेस्ट HyperOS 2.0 इंटरफेस भी मिलेगा, जिससे यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।

क्या हो सकते हैं अन्य फीचर्स?

हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi 17C में बड़ी HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, 50MP कैमरा, 5,000mAh या उससे बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन को बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

कब होगा लॉन्च?

फिलहाल Redmi ने Redmi 17C की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन गीकबेंच पर लिस्ट होने के बाद माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में इस स्मार्टफोन को ग्लोबल और भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़े : Apple iPhone 18 Pro Max and iPhone 18 Pro may launch soon: India price, camera, display and all other leaks

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile