इसी हफ्ते लॉन्च होने जा रहे 4 नए स्मार्टफोन, लिस्ट में Vivo T5 Lite भी शामिल, नोट कर लें सबकी तारीख

इसी हफ्ते लॉन्च होने जा रहे 4 नए स्मार्टफोन, लिस्ट में Vivo T5 Lite भी शामिल, नोट कर लें सबकी तारीख

जुलाई का महीना भारत में नए स्मार्टफोन्स के लॉन्च से भरा हुआ है, इन स्मार्टफोन लॉन्च के साथ ही खरीददारों के लिए नए स्मार्टफोन्स खरीदने के अवसर बन रहे हैं. अगर आप भी इन आने वाले स्मार्टफोन्स के लॉन्च डेट के बारे में पता करना चाहते हैं तो इस अर्टिकल में आपको Motorola Edge 70 Max, Vivo T5 Lite, Techno Cannon 50 Ultra और Realme Narzo 100x तक सारे स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट देखने को मिलेगी ताकी आप इनके लॉन्च से संबंघित इवेंट्स को मिस ना करें आइए जानते हैं की इस हफ्ते किस – किस दिन लॉन्च होने वाले हैं नए स्मार्टफोन्स.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Motorola Edge 70 Max

Motorola Edge 70 Max with 7000mAh battery and 7000 nits brightness launch in India on July 15

इस हफ्ते के सबसे अपेक्षित स्मार्टफोन लॉन्च में से एक है Motorola Edge 70 Max स्मार्टफोन का लॉन्च. यह स्मार्टफोन Qualcomm के लाजवाब Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 6.82 इंच के LTPO OLED डिस्प्ले के साथ ही 7100mAh की बैटरी साथ लेकर भारत में 15 जुलाई को लॉन्च होगा. इसमें अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की तरह एक शानदार फ्लैट डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे और इसके साथ ही यह स्मार्टफोन Motorola Edge स्मार्टफोन सीरीज का पाँचवाँ स्मार्टफोन होने वाला है और कहा जा रहा है की इसका प्राइस 55,000 रुपये से कम हो सकता है.

Realme Narzo 100x

Realme Narzo 100x complete features and expected price know one day before launch

Motorola Edge 70 Max स्मार्टफोन के साथ ही Realme Narzo 100x स्मार्टफोन भी भारत में 15 जुलाई को लॉन्च होने वाला है. इसमें MediaTek के Dimensity 6300 चिपसेट के साथ ही 6.72 का IPS LCD डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ देखने को मिलेगा. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी और शानदार बैटरी भी देखने को मिलेगी जो 45W तक की क्विक चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आने वाली है. यह स्मार्टफोन भी एक किफायती 5G स्मार्टफोन होने वाला है जो मिड रेंज सेगमेंट में बढ़िया स्पेक्स के साथ आएगा.

Vivo T5 Lite

Vivo T5 Lite launch date display and some key specs released

Vivo T5 Lite स्मार्टफोन भारत में 16 जुलाई को एंट्री करेगा. इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ ही 6500mAh की बड़ी बैटरी और 44W तक की फास्ट चार्जिंग मिलेगी और इसके साथ ही यह दमदार स्मार्टफोन IP65 रेटिंग के साथ स्मार्टफोन बाज़ार में कदम रखेगा. इस स्मार्टफोन के 6.74 इंच के LCD डिस्प्ले में 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ ही 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलेगी. अगर आप इस स्मार्टफोन के लॉन्च को मिस नहीं करना चाहते हैं तो इसे अभी अपने कैलेंडर में मार्क कर लें.

Tecno Camon 50 Ultra

Tecno Camon 50 Ultra launch confirmed in india

जुलाई के दमदार स्मार्टफोन लॉन्च के अंत में देखने को मिलेगा Tecno Camon 50 Ultra का लॉन्च, यह स्मार्टफोन 17 जुलाई को भारत में लॉन्च होने वाला है. इसमें MediaTek का Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर देखने को मिलता है जिसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का एक शानदार AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा जसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट आता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 6500mAh बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होगा जो 45W तक की फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आएगी.

यह भी पढ़ें: 12GB की रैम और 7015mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा Vivo का ये लेटेस्ट फोन.. मिलेगा 50MP का पेरिस्कोप लेंस

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile