Redmi Note 5 को मिला अपडेट, अब voice wake-up feature का उठाएं लुत्फ़

Redmi Note 5 को मिला अपडेट, अब voice wake-up feature का उठाएं लुत्फ़
HIGHLIGHTS

फिलहाल चीन के यूज़र्स के लिए ही जारी हुआ अपडेट

अपडेट में शामिल हुआ App Lock फीचर

यूज़र्स art watermark styles की पा सकते हैं कई वैराइटी

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने कथित तौर पर Redmi Note 5 smartphone के लिए चीन में नया सॉफ्टवेयर अपडेट रोल आउट कर दिया है। यह अपडेट Android 9 Pie आधारित MIUI 10.3.1 के साथ आता है। चेंजलॉग के मुताबिक यह अपडेट Redmi Note 5 स्मार्टफोन में कई नए फीचर्स के साथ  आता है।

GizChina की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Note 5, face unlock के ज़रिये कई ऐप्स को अनलॉक कर पायेगा। साथ ही Xiaomi के इस फ़ोन में अब यूज़र्स को App Lock, Game Acceleration, voice wake-up feature के साथ कई और सपोर्ट भी मिलेंगे।

Xiaoai के TURN ON होने पर भी, डिवाइस में कैलकुलेटर के सही तरह से काम न करने की जो दिक्कत आ रही थी, वो भी इस अपडेट के ज़रिये सही हो चुकी है। वहीँ अब Redmi Note 7 यूज़र्स अब art watermark styles की कई वैराइटी पा सकते हैं। कंपनी ने cloudy और hazy animations को जोडने के साथ ही बड़े FONT को ऑप्टिमाइज़ किया है। साथ ही screen density की समस्या को भी दूर किया है।

2018 में भारत में लॉन्च इस Redmi Note 5 में आपको Qualcomm Snapdragon 625 SoC, Adreno 506 GPU, 3GB/4GB RAM, और 32GB/64GB storage के साथ मिलता है। इस डिवाइस में आपको एक hybrid SIM card slot भी मिलता है। ऑप्टिक्स मेँ फ़ोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से भी लैस है। इसमें 12MP+5MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन में 20MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरे के साथ LED लाइट भी दी गई है। इसमें पोर्ट्रेट सेल्फी फीचर भी दिया गया है, जो बोकेह इफ़ेक्ट देता है।इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है और यह डिवाइस 4000 mAh की बैटरी से लैस है। इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

सोर्स

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo