Xiaomi Redmi K30 स्मार्टफोन एक 4G वैरिएंट किया जा सकता है पेश, स्नेपड्रैगन 730G और 64MP क्वाड कैमरा होगा खास
Redmi K30 स्मार्टफोन के एक 4G वैरिएंट को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है, ऐसा इसलिए भी हो रहा है
भारत में 5G नेटवर्क पर स्मार्टफोन लॉन्च का कोई भी स्कोप नजर नहीं आ रहा है
Xiaomi Redmi K30 स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर चीन के बाजार में 10 दिसम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि जैसा कि सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को ड्यूल मोड 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अब खबरें आ रही हैं कि इस मोबाइल फोन को एक 4G वैरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। अगर हम इस रिपोर्ट पर गौर करें तो इसके अनुसार, Redmi K3o स्मार्टफोन के इस 4G वैरिएंट में आपको स्नेपड्रैगन 730G प्रोसेसर मिलने वाला है, इसके अलावा इसमें आपको एक IPS LCD स्क्रीन भी मिलने वाला है, फोन में आपको एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने वाला है। फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है। स्मार्टफोन में इसके अलावा आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी होने वाली है।
Surveyहालाँकि इतना ही नहीं ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस Redmi K30 स्मार्टफोन के इस 4G वैरिएंट में आपको एक 12Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलने वाली है। इसके अलावा इसमें आपको 27W की फ़ास्ट चार्जिंग भी मिलने वाली है। हालाँकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इस मोबाइल फोन के यानी Redmi K30 के 4G वैरिएंट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं आई है लेकिन ऐसा लग रहा है कि भारत जैसे बाजार के लिए जहां अभी तक 5G नेटवर्क की कोई भी संभावना नहीं है, वहां इसका 4G वैरिएंट ही लाया जा सकता है। भारत में 5G नेटवर्क को 2020 के अंत तक देखा जा सकता है।
अगर हम वेइबो पोस्ट की मानें तो आपको बता देते हैं कि यह मोबाइल फोन यानी Redmi K30 को 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाने वाला है, इसका मतलब है कि यह स्टैंडअलोन और नॉन-स्टैंडअलोन 5G दोनों ही नेटवर्क पर सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा भी देखा जाने वाला है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक पंच-होल डिस्प्ले डिजाईन मिलने वाला है, ऐसा ही कुछ हम सैमसंग गैलेक्सी S10 मॉडल्स में भी देख चुके हैं।
Xiaomi अपने Redmi K30 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसका सभी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। लीक हुई इमेज को देख कर कहा जा सकता है कि डिवाइस में ओवल शेप्ड पंच होल फ्रंट कैमरा मिलेगा और डिवाइस को 5G सपोर्ट मिलने वाला है। हालांकि, अभी यह साफ़ नहीं हो पाया है कि फोन को स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट दिया जाएगा या फोन में स्नैपड्रैगन 730G मिलने वाला है। फ्लैगशिप फोन में एड्रेनो 618 GPU मिलने वाला है।
लीक हुए स्पेक्स से पता चलता है कि फोन में 6.66 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा और यह स्मूथ इंटरफेस देने में सक्षम होगी। एड्रेनो 618 GPU के बारे में ख सकते हैं कि फोन Redmi K20 Pro की तरह स्नैपड्रैगन 800 सीरीज़ के साथ आ सकता था। Xiaomi के CEO Lei Jun ने यह भी पुष्टि की है कि Redmi K30 MIUI 11 पर launch होगा। अभी Redmi K30 के लॉन्च की अधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है लेकिन आने वाले दिनों में फोन से जुड़ी अन्य ख़बरें सामने आ सकती हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile
