Redmi 9A के ये स्पेक्स और रेंडर आए सामने

HIGHLIGHTS

Redmi 9 सीरीज़ का एंट्री-लेवल फोन होगा

फिलीपींस में नज़र आया डिवाइस

Redmi 9A को आने वाले समय में भारत में भी किया जाएगा लॉन्च

Redmi 9A के ये स्पेक्स और रेंडर आए सामने

Xiaomi Redmi 9A को एक बार फिर लीक हो गया है और कंपनी के जुलाई-अगस्त 2020 के प्रॉडक्ट ब्रोशर से इसका पता चला है। यह ब्रोशर फिलीपींस के औथोराइज़्ड रीटेलर्स के लिए है और अभी इसकी भारतीय उपलब्धता के बारे में पता नहीं चला है। Redmi 9A दरअसल Redmi 9 सीरीज़ का एंट्री-लेवल फोन होगा आर लीक से फोन के कुछ खास स्पेक्स का खुलासा हुआ है और पिछले लीक्स से मेल खाता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस ब्रोशर को GizGuide द्वारा अपलोड किया गया है जो की फिलीपींस में स्थ्ति कंज़्यूमर टेक्नोलोजी पब्लिकेशन है और इसकी लिस्टिंग में Redmi 9A को कमिंग सून के तौर पर दिखाया गया है। ध्यान देना होगा कि, ब्रोशर में Redmi 9A की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

XIAOMI REDMI 9A LEAKED SPECIFICATIONS

Redmi 9A की लीक हुई इमेज से Redmi 8 सीरीज़ जैसे डिज़ाइन की पुष्टि हुई है। फोन में वॉटरड्रॉप नौच डिस्प्ले मिलने वाली है जो 6.53 इंच की डिस्प्ले होगी। डिस्प्ले को HD+ रेज़ोल्यूशन होगा। डिस्प्ले के बॉटम में ध्यान में आने वाले बेज़ेल्स देखे जा सकते हैं जहां Redmi की ब्रांडिंग है।

Redmi 9A मीडियाटेक हीलियो G25 ओक्टा-कोर प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा जिसे Mali-G31 के साथ पेयर के साथ किया जाएगा। फोन में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मिलेगा जिसे माइक्रो SD कार्ड द्वारा 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन के बैक पर सिंगल 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा और फोन के फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा जिसे नौच में रखा जाएगा।

Redmi 9A में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी और यह 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। डिवाइस की कीमत 100-120 Euros लगभग Rs 8,400 – Rs 10,000 के बीच रहेगी।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile