6000mAh की बैटरी और 48MP कैमरे वाला Redmi 9 Power इंडिया में 17 दिसम्बर को किया जायेगा लॉन्च, जानें क्या हो सकती है कीमत

HIGHLIGHTS

हालाँकि Redmi 9 Power को लेकर अभी तक काफी कुछ सामने आ चुका है

Redmi 9 Power में एक 6000mAh क्षमता की बैटरी होने वाली है

अब सामने आ रहा है Redmi 9 Power को इंडिया के मार्किट में 17 दिसम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है

6000mAh की बैटरी और 48MP कैमरे वाला Redmi 9 Power इंडिया में 17 दिसम्बर को किया जायेगा लॉन्च, जानें क्या हो सकती है कीमत

जहां हम जानते है कि Redmi 9 Power को लेकर इसके लॉन्च से पहले ही काफी जानकारी सामने आ चुकी है। हालाँकि अभी तक इसके लॉन्च को लेकर कुछ भी सामने नहीं आया था। लेकिन अब सामने आ रहा है ऐसा भी कहा जा सकता है कि कंपनी की ओर से पुष्टि कर दी गई है कि इस मोबाइल फोन को इंडिया के बाजार में 17 दिसम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है। इस मोबाइल फोन को लेकर यानी Redmi 9 Power को लेकर कंपनी की ओर से एक ट्विट किया गया है, इस ट्विट में एक लिंक भी दिया गया है जो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाता है, यहीं से मोबाइल फोन की लॉन्च डेट के बारे में जानकारी मिल रही है। Redmi 9 Power को 4GB रैम के साथ लॉन्च किया जाने वाला है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको दो अलग अलग स्टोरेज मॉडल भी मिलने वाले हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर यहाँ हम कीमत के चर्चा करें तो ऐसा सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को Rs 15000 तक की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि आधिकारिक तौर पर इस मोबाइल फोन के कीमत यानी Redmi 9 Power की कीमत को लेकर अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है। 

अगर यह नया मोबाइल फोन Redmi 9 Power के तौर पर ही लॉन्च किया जाता है तो आपको बता देते है कि यह Redmi 9 लाइनअप का 5वां फोन होने वाला है। इसके पहले Redmi 9A, Redmi 9i, Redmi 9 और Redmi 9 Prime जैसे फोंस को लॉन्च किया जा चुका है। अगर हम इस माइक्रोसाइट पर ध्यान दें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का क्वाड-कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके अलावा फोन में आपको एक बड़ी बैटरी भी नजर आने वाली है। 

अगर हम रिपोर्ट पर गौर करें तो आपको बता देते है कि Redmi Note 9 4G को ही भारत में Redmi 9 Power के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते है कि Redmi Note 9 4G मोबाइल फोन को Redmi Note 9 5G aur Redmi note 9 Pro 5G के साथ अभी हाल ही में चीन के बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। 

Redmi 9 Power Expected Specifications

Xiaomi India अपने Redmi 9 Power फोन को बैटरी पर आधारित रेडमी 9 प्राइम का सही अलटेरनेटिव के तौर पर उतारेगी जो Rs 10000 की श्रेणी में बढ़िया विकल्प है। डिवाइस में 6000mAh की बैटरी शामिल की जाएगी जो शाओमी द्वारा किफ़ायती फोन में इस्तेमाल की गई अब तक की बड़ी बैटरी में से एक होगी। यह 18W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

फोन में 6.5 इंच की 1080p IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसके टॉप पर एक वाटरड्रॉप जैसे नौच मिलेगा और इसमें फ्रंट कैमरा को जगह दी जाएगी। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। डिवाइस को स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट और एंडरोइड 10 पर आधारित MIUI 12 पर लॉन्च किया जाएगा।    

Xiaomi Redmi Note 9 4G specifications

फोन के रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिल सकता है जिसे 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ कैमरा का साथ दिया जाएगा। Redmi Note 9 4G को स्टीरियो स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर और वॉटर रिपिलेंट कोटिंग जैसे फीचर्स दिये गए हैं जिन्हें रेडमी 9 पॉवर में भी देखा जा सकता है। ऐसा हो सकता है कि शाओमी दिसंबर में Mi 10i के साथ ही अपने इस फोन को भारत में लॉन्च करे।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile