Redmi 9 के लीक से मिला संकेत, हो सकता है रीब्रांडेड Redmi 9C

HIGHLIGHTS

लॉन्च से पहले सामने आए Redmi 9 के स्पेक्स और लीक

Redmi 9C को रीब्रांडेड Redmi 9 के तौर पर किया जाएगा लॉन्च

27 अगस्त को लॉन्च होगा रेडमी 9

Redmi 9 के लीक से मिला संकेत, हो सकता है रीब्रांडेड Redmi 9C

Xiaomi Redmi 9 को 27 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है और नए लीक से इशारा मिला है कि यह रीब्रांडेड Redmi 9C होगा। Redmi 9 Prime को भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और यह रीब्रांडेड Redmi 9 है जिसे मिड-जुलाई में ग्लोबली लॉन्च किया गया था और इसके साथ ही Redmi 9A और Redmi 9 से भी पर्दा उठा था। Sudhanshu Ambhore के एक ट्वीट से भारत में आने वाले Redmi 9 की पहली झलक देखने को मिली है जो Redmi 9C जैसा लगता है, हालांकि इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi 9 में आए बड़े बदलावों में ड्यूल कैमरा सेटअप शामिल है, जबकि रेडमी 9C में ट्रिपल कैमरा मिलता है। यह भी पुष्टि की गई है कि रेडमी 9 को अमेज़न इंडिया पर सेल किया जाएगा।

Xiaomi Redmi 9 leaked specifications

Xiaomi Redmi 9 में 6.53 इंच की स्क्रीन दी गई है जो HD+ है और इसे 1600 x 720 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है। डिस्प्ले के टॉप पर वॉटरड्रॉप नौच दिया गया है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है।

फोन मीडियाटेक हीलियो G35 चिपसेट द्वारा संचालित है और यह ओक्टा-कोर CPU और PowerVR GE8320 ग्राफिक्स से लैस है। इसे 3GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है और स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 10 पर आधारित लेटेस्ट MIUI 12 पर काम करता है।

फोन ट्रिपल कैमरा के साथ आया है जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा है और इसका अपर्चर f/1.8 है, दूसरा 5MP का मैक्रो कैमरा और तीसरा 2MP का डेप्थ सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।  

Redmi 9 रियर फिंगरप्रिंट सेन्सर से लैस है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और इसे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile