Redmi 7A की कीमत का खुलासा, 6 जून को आयोजित है पहली सेल

HIGHLIGHTS

Redmi 7A को दो कलर वैरिएंट्स में किया जायेगा लॉन्च

Redmi 7A है Snapdragon 439 SoC से लैस

6 जून को चीन में है डिवाइस की सेल

Redmi 7A की कीमत का खुलासा, 6 जून को आयोजित है पहली सेल

हाल ही में जहाँ पिछले हफ्ते Redmi 7A की घोषणा कंपनी ने की थी वहीँ इसकी कीमत और उपलब्धता की डीटेल्स नहीं दी थी। Xiaomi sub-brand Redmi का कहना था कि Redmi K20 और Redmi K20 के लॉन्च के दौरान ही इस डिवाइस की भी डीटेल्स दे दी जाएंगी। वहीँ अब इस फ़ोन की कीमत का खुलासा हो चुका है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसके साथ ही कंपनी के मुताबिक Redmi 7A को चीन में 6 जून को पहली सेल के लिए उतारा जायेगा। वहीं अभी इस बात का भी पता नहीं चल पाया है कि Xiaomi Redmi 7A को भारत के साथ ही बाकी जगह कबतक लॉन्च करेगा। Redmi 7A को दो कलर वैरिएंट्स में लाया गया है जिनमें मैट ब्लैक और ब्लू कलर शामिल हैं।

ये है Redmi 7A की कीमत और उपलब्धता

Xiaomi के मुताबिक चीन में रेडमी 7A की शुरुआती कीमत 549 चीनी युआन यानी लगभग 5,500 रुपये है जिसमें यूज़र्स को बेस वैरिएंट 2 जीबी+16 जीबी मिलता है। इसके साथ ही इसका 2 जीबी+32 जीबी स्टोरेज वैरिएंट 599 चीनी युआन यानी लगभग 6,000 रुपये में मिलता है। चीन में Redmi 7A की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो रही है। साथ ही इसकी पहली सेल 6 जून को होगी।

ये हैं Redmi 7A Specifications

Redmi 7A ड्यूल नैनो सिम में 5.45 इंच की एचडी (720×1440 पिक्सल) डिस्प्ले और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल मोड और एक फैमिली गार्जियन फंक्शन भी  दिया गया है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर पर रन करता है। यह डिवाइस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा।

  रैम और स्टोरेज के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह साफ़ हो चुका है कि इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होगा जिससे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। ऑप्टिक्स में इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile