आज इस सेल से खरीदें Xiaomi Redmi 7, पाएं 4 साल तक दोगुना डाटा
स्मार्टफोन के टॉप एंड मॉडल की कीमत है 8,999 रुपये
Xiaomi Redmi 7 में है 4,000mAh की बैटरी
दो स्टोरेज वैरिएंट्स में आता है Redmi 7
स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi का स्मार्टफोन Redmi 7 आज दोपहर 12 बजे सेल पर उतारा जा रहा है। यूज़र्स इस स्मार्टफोन को अमेजन इंडिया और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर mi.com से खरीद सकते हैं। Xiaomi Redmi 7 Sale में कंपनी के बजट स्मार्टफोन Redmi 7 को दो स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश किया जायेगा जिनमें 2 जीबी और 3 जीबी रैम शामिल हैं।
Surveyअगर आप इस फ़ोन की कीमत के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि Xiaomi ने अपने इस किफायती Redmi 7 स्मार्टफोन के बेस वैरिएंट 2 जीबी रैम की कीमत 7,999 रुपये तय की है। वहीं इस स्मार्टफोन का टॉप एंड मॉडल 3 जीबी रैम के साथ आता है। Redmi 7 के 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है।
Xiaomi Redmi 7 ऑफर्स
कंपनी इस स्मार्टफोन की खरीद पर जियो यूजर्स के लिए ऑफर रखा है। इस ऑफर के मुताबिक यूज़र्स को इस फ़ोन की खरीद पर 2400 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन पर 4 साल तक यूज़र्स को दोगुना डाटा ऑफर किया जा रहा है। इतना ही नहीं, यूज़र्स इस स्मार्टफोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं।
Xiaomi Redmi 7 के खास स्पेक्स
Redmi 7 में आपको 6.26-इंच HD+ डिस्प्ले 1520×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ मिलती है। डिवाइस में Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही Redmi 7 Android 9 Pie OS पर बेस्ड MIUI 10 पर रन करता है।
Redmi 7, 14nm Snapdragon 632 ऑक्टा कोर SoC से लैस है जिसकी स्पीड 1.8GHz पर क्लॉक की गई है। स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा में 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। कंपनी Redmi 7 स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile