Xiaomi का एक नया स्मार्टफोन TENAA पर आया नजर, इस डिवाइस को मॉडल नंबर M1804C3DE से देखा गया है, ऐसा कहा जा रहा है कि यह डिवाइस Xiaomi Redmi 6A के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
Xiaomi का एक नया स्मार्टफोन TENAA पर आया नजर, इस डिवाइस को मॉडल नंबर M1804C3DE से देखा गया है, ऐसा कहा जा रहा है कि यह डिवाइस Xiaomi Redmi 6A के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
Xiaomi 4A की पीढ़ी के नए स्मार्टफोन के तौर पर Xiaomi Redmi 5A स्मार्टफोन को नवम्बर में लॉन्च किया था, हालाँकि इस डिवाइस में कुछ आंतरिक बदलाव नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ बदलाव इसके बाहर भी किये गए हैं। अब जो नया डिवाइस लॉन्च होने की कगार पर है, उसे कुछ नए बदलावों के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
TENAA ने Xiaomi M1804C3DE स्मार्टफोन के लिए 18 मई को एक लाइसेंस जारी कर दिया है, हालाँकि इस समय TENAA की फुल लिस्टिंग उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण हम इसके बारे में ज्यादा नहीं जान पाए हैं। हालाँकि इसके कुछ स्पेक्स के बारे में फिर भी जानकारी सामने आई है।
इस डिवाइस को एक 5.45-इउंच की स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जा सकता है, यह डिस्प्ले एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ फोन में हो सकती है। इसके अलावा TENAA से यह भी सामने आया है कि इस डिवाइस में एक 3,000mAh क्षमता की बैटरी हो सकती है, और इसमें ड्यूल-सिम सपोर्ट भी मौजूद है।
अब यहाँ जैसे कि आप देख रहे हैं कि TENAA के माध्यम से इस डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं है, लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी या तो आने वाले लीक्स से सामने आने वाली है, या इसके अलावा इसके लॉन्च के समय ही आपको इस डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी मिलने वाली है। इसके साथ ही आने वाले समय में इस डिवाइस को लेकर कुछ तस्वीरें और अन्य जानकारी आने की भी खबर है। इसका मतलब है कि जल्द ही हम इस डिवाइस के बारे में बहुत कुछ सुन सकते हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile