Xiaomi Redmi 4A, Redmi 4 को मिला MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल अपडेट

Xiaomi Redmi 4A, Redmi 4 को मिला MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल अपडेट
HIGHLIGHTS

Xiaomi ने अपने Xiaomi Redmi 4A और Xiaomi Redmi 4 स्मार्टफोंस के लिए MIUI 10 के स्टेबल अपडेट की घोषणा की है, यह दोनों ही फोंस एंड्राइड 7.1.2 नौगट पर आधारित हैं।

Xiaomi ने अपने Xiaomi Redmi 4A और Xiaomi Redmi 4 स्मार्टफोंस के लिए MIUI 10 के ग्लोबल स्टेबल रोम अपडेट की घोषणा की है। Xiaomi Redmi 4A के लिए जारी किया गया यह अपडेट MIUI कम्युनिटी पर देखा गया था। इसके अलावा यहीं से पता चला है कि कई यूजर्स के Redmi 4 फोंस को यह अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इसके अलावा ऐसा भी लग रहा है कि इन स्मार्टफोंस को सिक्यूरिटी पैच भी मिल जाए। 

अगर आपको यह अपडेट अब तक नहीं मिला है तो आपको बता देते हैं कि आप इसे सेटिंग में जाकर अबाउट फ़ोन, सिस्टम अपडेट पर जाकर अपडेट के लिए चेक कर सकते है। अगर हम Xiaomi Redmi 4A मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि Xiaomi Redmi 4A में 5-इंच की HD डिस्प्ले के साथ ही मेटल बॉडी डिज़ाइन दिया गया है। यह क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और एड्रेनो 308 GPU से लैस है। इसमें 2GB/ 3GB  की रैम और 16GB/ 32GB  की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। साथ ही बता दें कि, इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।  

Xiaomi Redmi 4A में मौजूद कैमरा सेटअप पर नजर डालें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर, HDR मोड और रियल टाइम के साथ दिया गया है। इसमें 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है। Xiaomi Redmi 4A में 4G LTE का सपोर्ट मिलता है। यह एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित MIUI 8.0 पर काम करता है।  

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo