50 इंच के 4K Ultra QLED Smart TV पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट ऑफर! सुनहरी डील खत्म होने से पहले कर दें ऑर्डर

50 इंच के 4K Ultra QLED Smart TV पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट ऑफर! सुनहरी डील खत्म होने से पहले कर दें ऑर्डर

अगर आप अपने घर के लिए एक बड़ा और प्रीमियम Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Toshiba का 50 इंच का 4K Ultra HD Smart QLED TV (50M450RP) इस समय Flipkart पर शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। साथ ही साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तगड़े बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी दे रहा है। अगर आप इस डील के बारे में जानने में इच्छुक हैं तो आइए पूरी डील और स्पेक्स-फीचर्स देखते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Toshiba 50 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV की डील

इस स्मार्ट टीवी की असली कीमत फ्लिपकार्ट के अनुसार 44,999 रुपये है लेकिन अभी इसे 22% की छूट के बाद सिर्फ 34,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, Flipkart इस 5000 रुपये तक का बैंक ऑफर भी दे रहा है, जिसका फायदा आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड, SBI बैंक क्रेडिट कार्ड या अन्य चुनिंदा कार्ड्स के जरिए भुगतान करके उठा सकते हैं।

अगर आपके पास पुराना TV है तो आप एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। पुराने टीवी की कंडीशन के आधार पर Flipkart अतिरिक्त डिस्काउंट देता है जिससे इस नए स्मार्ट टीवी की कीमत और कम हो सकती है। इन सभी ऑफर्स का पूरा लाभ लेने के बाद आप इस Premium QLED Smart TV को 26,000 रुपये से 27,000 रुपये के आसपास की कीमत में घर ला सकते हैं।

Toshiba 50-inch 4K QLED Smart TV के स्पेक्स फीचर्स

Toshiba का यह स्मार्ट टीवी 50 इंच की 4K Ultra HD QLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रेसोल्यूशन 3840×2160 पिक्सल है। इसमें इस्तेमाल की गई Quantum Dot (QLED) टेक्नोलॉजी शानदार ब्राइटनेस, नेचुरल कलर्स और डीप ब्लैक एक्सटेंशन देती है। इसके अलावा Dolby Vision, HDR10+ और AI HDR Enhancer हर सीन को पहले से ज्यादा क्लियर और रियलिस्टिक बनाते हैं।

इस TV में कंपनी ने अपना REGZA Engine ZR Processor दिया है, जो पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाता है। साथ ही AI 4K Upscaling Feature Low Resolution वाले कंटेंट को भी बेहतर क्वालिटी में दिखाता है। साउंड एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए इसमें 24W के दमदार स्पीकर दिए गए हैं जो डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी ऑडियो, डॉल्बी डिजिटल प्लस और MPEG-H Audio को सपोर्ट करते हैं। इससे मूवीज, वेब सीरीज और म्यूजिक सुनने का अनुभव सिनेमा हॉल जैसा महसूस होता है।

यह स्मार्ट टीवी VIDAA Smart OS पर चलता है और इसमें Far Field Voice Control की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा Netflix, YouTube, Prime Video, Disney+ Hotstar, Sony LIV, ZEE5, Apple TV, JioHotstar, Crunchyroll, SunNXT और Xstream Play जैसे कई पॉपुलर OTT ऐप्स मौजूद हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट्स (1 eARC), 2 USB पोर्ट्स, ब्लूटूथ 5.0, ड्यूल बैंड Wi-Fi, ईथरनेट पोर्ट, ऑप्टिकल ऑडियो आउटपुट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite vs Realme P4R vs OnePlus N6: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile