Xiaomi की ओर से दिल्ली में 2000वां सर्विस सेंटर

Xiaomi की ओर से दिल्ली में 2000वां सर्विस सेंटर

Xiaomi की ओर से राजधानी दिल्ली में उसका 2000वां सर्विस सेंटर ओपन कर दिया गया है। इस सेंटर को अभी हाल ही में कुछ पहले ही लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने लगभग 680 शहरों में अपनी उपस्थिति को दर्ज कर लिया है। आपको बता देते हैं कि भारत में इस समय Xiaomi सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बन गया है, इसके साथ ही यह सबसे बड़ा और नंबर 1 स्मार्टफोन कंपनी के साथ ही नंबर 1 स्मार्ट टीवी ब्रांड भी बन गया है। इसके अलावा यह पहला ऐसा इंडस्ट्री ब्रांड है, जिसे ISO 9001 और 14001 का सर्टिफिकेशन मिला है। ऐसा इसलिए इसके सैट हुआ है, क्योंकि यह इसकी आफ्टर सेल्स क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम काफी बढ़िया है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आपको बता देते हैं कि अभी हाल ही में कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में उसके Redmi K सीरीज के Redmi K20 और Redmi K20 Pro मोबाइल फोंस को लॉन्च किया है। Redmi K20 Pro को 6.39 इंच की AMLOED ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जो 91.9 स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है और इसे HDR सपोर्ट दिया गया है। Redmi K20 Pro को कम्पनी ने ग्लेशियर ब्लू, फ्लेम रेड और कार्बन ब्लैक कलर में लाया गया है और फोन में 7th जनरेशन का इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। बढ़िया एक्सपीरियंस के लिए डार्क मोड, रीडिंग मोड को भी शामिल किया गया है। डिवाइस के बैक पर 3D कर्व्ड ग्लास बैक दिया गया है जिसे कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 द्वारा प्रोटेक्ट किया गया है। स्मार्टफोन का वज़न 191 ग्राम है। 

Redmi K20 Pro को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 के साथ लॉन्च किया गया है जो एड्रेनो 640 के साथ पेयर किया गया है। गेमिंग परफॉरमेंस को बेहतर बनाने के लिए 2nd जनरेशन गेम टर्बो फीचर को ऐड किया गया है। स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4X रैम दी गई है और यह 256GB UFS 2.1 स्टोरेज के साथ आया है। डिवाइस को कूल रखने के लिए 8 लेयर ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम मिल रहा है।

कैमरा की बात करें तो रेड्मी के20 प्रो मोबाइल फ़ोन में 20MP का पॉप-अप सेल्फी कैमरा को लाया गया है जिसे ड्रॉप प्रोटेक्शन दिया गया है और कैमरा को सफायर ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। फ्रंट कैमरा में पनोरमा सेल्फी, AI सीन डिटेक्शन, AI पोर्ट्रेट और AI फेस अनलॉक दिया गया है।

स्मार्टफोन के बैक पर तीन कैमरा दिए गए हैं जो AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और फोन में 48MP का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है, वहीं दूसरा 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और तीसरा कैमरा 8MP टेलीफ़ोटो लेंस है। Redmi K20 Pro का कैमरा 960FPS स्लो-मोशन विडियो और 60FPS पर UHD 4K विडियो सपोर्ट करता है।

बैटरी की बात करें तो स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 27W सोनिकचार्ज सपोर्ट के साथ आई है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में टाइप C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और ड्यूल फ्रीक्वेंसी GPS मिल रहा है और फोन को स्प्लैश प्रुफ बनाने के लिए P2i सर्टिफिकेशन भी मिला है।

Redmi K20 Specifications

Redmi K20 को भी 6.39 इंच की AMLOED ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जो 91.9 स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है और इसे भी HDR सपोर्ट दिया गया है। फोन में 7th जनरेशन का इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। बढ़िया एक्सपीरियंस के लिए डार्क मोड, रीडिंग मोड को भी शामिल किया गया है। डिवाइस के बैक पर 3D कर्व्ड ग्लास बैक दिया गया है जिसे कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 द्वारा प्रोटेक्ट किया गया है। स्मार्टफोन का वज़न 191 ग्राम है।

इस स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 730 द्वारा संचालित किया गया है जिसे 8nm प्रोसेस पर बनाया गया है। K20 में भी K20 Pro जैसी 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

रेड्मी के20 मोबाइल फ़ोन में 20MP का पॉप-अप सेल्फी कैमरा को लाया गया है और पनोरमा सेल्फी, AI सीन डिटेक्शन, AI पोर्ट्रेट और AI फेस अनलॉक दिया गया है।

स्मार्टफोन के बैक पर तीन कैमरा दिए गए हैं जो AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और इसमें 48MP का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है, वहीं दूसरा 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और तीसरा कैमरा 8MP टेलीफ़ोटो लेंस है। Redmi K20 Pro का कैमरा 960FPS स्लो-मोशन विडियो और 60FPS पर UHD 4K विडियो सपोर्ट करता है।

इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए टाइप C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और ड्यूल फ्रीक्वेंसी GPS मिल रहा है और फोन को स्प्लैश प्रुफ बनाने के लिए P2i सर्टिफिकेशन भी मिला है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile