आज कल के समय में लगभग हर घर में एक स्मार्ट TV तो होता ही है. अगर आप भी अपने घर के लिए एक अच्छा और शानदार स्मार्ट TV खरीदने की सोच रहे हैं जो बढ़िया स्पेक्स के साथ आता हो तो अभी उसकी खरीदारी करने का सबसे अच्छा मौका हो सकता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म Amazon पर VW के एक दमदार स्मार्ट TV पर भारी छूट मिल रही है. इसके चलते आपको यह दमदार 40 इंच का स्मार्ट TV लगभग 11,000 रुपये की कीमत में मिल सकता है.
Surveyयहां VW (40 inches) Frameless Series HD Ready QLED TV की धमाकेदार डील से जुड़े बैंक ऑफर्स से लेकर ईएमआई ऑफर्स तक की सारी डिटेल्स दी गई हैं.
VW 40-inch Frameless Series QLED TV की डील
VW के जिस स्मार्ट TV पर यह भारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है वह स्मार्ट TV वैसे तो लगभग 20,000 रुपये की कीमत पर आता है लेकिन अभी इस पर मिल रहे 44 प्रतिशत डिस्काउंट के चलते ग्राहकों को यह स्मार्ट टीवी 11,299 रुपये तक के प्राइस में मिल रहा है.

इस डिस्काउंट के अलावा इस स्मार्ट टीवी पर SBI क्रेडिट कार्ड पर का इस्तेमाल करने से 564 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें 3 महीने तक की EMI का ऑप्शन भी मिलता है. बाकी डील्स की तरह इस स्मार्ट टीवी पर कोई एक्सचेंज ऑफर नहीं मिल रहा. अगर आप इन सभी डिस्काउंट्स का लाभ उठाने में सफल होते हैं तो आप इस स्मार्ट TV को लगभग 10,735 रुपये तक के दाम में खरीद पाएंगे.
VW 40-inch Frameless Series QLED TV के फीचर्स
यह स्मार्ट TV 40 इंच के QLED FHD डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को 300 निट्स तक की दमदार पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है. इसके साथ ही दमदार साउंड के लिए इसमें 24W के सराउंड साउंड स्पीकर मिलते हैं. इस स्मार्ट TV के साथ ग्राहकों को एकदम सिनेमा जैसे अनुभव होता है और इसमें एक वाइड व्यइंग एंगल भी मिलता है.
यह भी पढ़ें: 7 एपिसोड की इस कॉमेडी-ड्रामा का OTT पर बज रहा डंका, IMDb रेटिंग 8.3, जानें प्लॉट, कास्ट और कहां देखें
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile