कम बजट में ज़्यादा फायदे, जियों का ये प्लान बना ग्राहकों की नई पसंद, कीमत 100 रुपये से भी कम

कम बजट में ज़्यादा फायदे, जियों का ये प्लान बना ग्राहकों की नई पसंद, कीमत 100 रुपये से भी कम

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio के पास एक ऐसा प्रीपेड प्लान है जिसमें ग्राहकों को 100 रुपये से भी कम कीमत में 7 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अगर आपको कम समय के लिए अतिरिक्त डेटा की ज़रूरत है, तो जियो का 69 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

जियो के ऐसे बहुत सारे प्लान्स हैं जो 100 रुपये से कम में कई दिनों की वैलिडिटी देते हैं, लेकिन इनमें से कोई भी प्लान सर्विस वैलिडिटी के साथ नहीं मिलता। इस प्लान कि वैलिडिटी 7 दिन की है लेकिन यह सर्विस वैलिडिटी प्लान नहीं है। यह प्लान ग्राहकों को डेटा सर्विस के अलावा और कोई फायदा नहीं देता है। आइये इस 69 रुपये के प्लान के बारे में और भी ज़रूरी बातें जानते हैं।

जियो के 69 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के फायदे

जियो का 7 दिन कि वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान 69 रुपये में मिलता है। इस 69 रुपये के प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 6GB डेटा मिलता है। अगर आपका डेली डेटा खत्म हो जाता है और कुछ दिनों के लिए अतिरिक्त डेटा चाहिए, तो यह प्लान आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

कौन से ग्राहक उठा सकते हैं इस प्लान का फायदा

हालांकि यह प्लान सर्विस वैलिडिटी के साथ नहीं आता, इसीलिए इसका फायदा सिर्फ वही ग्राहक उठा सकते हैं जिनके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव प्रीपेड प्लान मौजूद है। ऐसे और भी बहुत से प्लान्स हैं जो डेटा बूस्टर कैटेगरी में आते हैं लेकिन उनके फायदे भी अलग हैं। कंपनी के पास कुछ ऐसे भी प्लान्स हैं जिनमें ग्राहकों को OTT बेनिफिट्स भी मिलते हैं।

इस 69 रुपये वाले प्लान के बाद अगला प्लान है 79 रुपये का। यह 79 रुपये का प्लान ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है, लेकिन इस प्लान में यूज़र्स को सिर्फ 3GB डेटा ही मिलता है। तो क्या सिर्फ अपनी वैलिडिटी के लिए ही ये प्लान इतना महंगा है? नहीं, इस 79 रुपये के डेटा वाले वाउचर के साथ यूज़र्स को OTT का फायदा भी मिलता है। यह OTT बेनिफिट है Jio Hotstar जिसकी वैलिडिटी 30 दिन की होती है।

यह भी पढ़ें:iQOO Z11 Lite vs Realme P4R: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile