OnePlus के इस फोन के लॉन्च से पहले ही आ गई सेल डेट..देखें कब और कहाँ मिलेगा

HIGHLIGHTS

OnePlus N6x के लॉन्च में अभी कुछ समय बचा है।

लॉन्च से पहले ही इसकी सेल की डेट सामने आ चुकी है।

जानें कब और कहाँ खरीदने के लिए मिलेगा फोन।

OnePlus के इस फोन के लॉन्च से पहले ही आ गई सेल डेट..देखें कब और कहाँ मिलेगा

क्या आप एक नए स्मार्टफोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको अभी कुछ समय के लिए रुक जाना चाहिए, क्योंकि बाजार में जल्द ही एक ऐसा OnePlus Phone लॉन्च होने वाला है, जो अपनी बड़ी बैटरी के लिए बाजार में अपने कदम रखेगा। हालांकि, अभी इसके लॉन्च में कुछ समय बचा है, लेकिन इसकी सेल डेट की घोषणा की जा चुकी है। हो सकता है कि यह फोन अपनी सेल डेट वाले दिन ही लॉन्च हो? हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। लॉन्च से पहले ही OnePlus N6x के बहुत से स्पेक्स और फीचर भी सामने आ चुके हैं। इनके अनुसार फोन को 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Phone में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले भी मिलने वाली है, इसके अलावा फोन में बहुत सी AI क्षमताएं भी होने वाली हैं। आइए अब OnePlus के इस फोन के स्पेक्स और अन्य फीचर आदि पर नजर डालते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus N6x की सेल डेट क्या है?

OnePlus की ओर से अपने OnePlus N6x स्मार्टफोन को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाने वाला है, यह लॉन्च दोपहर 12PM पर होगा। इसके अलावा फोन की सेल डेट को देखते हैं तो इसे 4 अगस्त को सेल के लिए लाया जाने वाला है। OnePlus Phone को Amazon India के साथ साथ OnePlus India की आधिकारिक वेबसाईट पर भी सेल किया जाने वाला है। अगर आप इस समय एक स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ दिन के लिए अभी रुक जाना चाहिए, क्योंकि OnePlus का यह फोन 7000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला है।

OnePlus N6x के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर

OnePlus N6x स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत यह होने वाली है कि इस फोन को एक 7000mAh की बैटरी पर लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी दावा कर रही है कि यह फोन इस बैटरी के साथ यूजर्स के 2.5 दिन आराम से निकाल देने वाली है। इसके अलावा यह भी कंपनी की ओर से ही कंफर्म हो चुका है कि OnePlus N6x स्मार्टफोन में एक फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर आने वाली है। इस फोन में AI से जुड़े भी कई फीचर मिलने वाले हैं। यह आपको फोन के साथ साथ फोन के कैमरा के साथ भी मिलने वाले हैं।

क्या हो सकती है कीमत?

OnePlus N6x स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी तक के लिए कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके साथ साथ कंपनी ने फोन के प्रोसेसर, कैमरा और चार्जिंग स्पीड को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, ऐसा माना जा सकता है कि OnePlus N6 में 45W फास्ट चार्जिंग थी, तो हो सकता है कि कंपनी नए फोन में इसे ज्यादा कर दे, लेकिन इस बारे में कोई भी आधिकारिक जब तक न आ जाए, उस समय तक इस खबर को चुटकी में नमक की तरह ही लेना चाहिए।

क्यों OnePlus के इस फोन के लिए करना चाहिए इंतज़ार?

असल में, बाजार में इतने फोन्स मौजूद हैं, लेकिन इसके बाद भी अगर आप OnePlus के भरोसे के साथ किसी फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको OnePlus N6x के लिए अभी रुकना चाहिए। इसके साथ साथ आपको इसकी बैटरी के लिए भी रुकना चाहिए। इस फोन की बड़ी बैटरी ही इसकी सबसे बड़ी खासियत होने वाली है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आप एक ऐसा फोन खरीदें, जो आपको लंबे समय तक चलने वाली बैटरी दे दे तो आपको OnePlus के इस फोन के लिए रुकना चाहिए।

यह भी पढ़ें: iQOO Z11 Lite बनाम Realme Narzo 100x 5G बनाम Moto G77 Power: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile