Gold Silver Price Today, 29 July 2026: आज फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी तेज़ गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

Gold Silver Price Today, 29 July 2026: आज फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी तेज़ गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

Gold Silver Price Today, 29 July 2026: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार, 29 जुलाई 2026 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलने से पहले जारी विभिन्न संस्थानों के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने के दाम पहले के मुकाबले कम हुए हैं। वहीं चांदी की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं आज सोना और चांदी किस भाव पर कारोबार कर रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज कितना है सोने का भाव?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट घटकर 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने के वायदा भाव में कमजोरी देखने को मिली। सुबह तक 24 कैरेट गोल्ड फ्यूचर्स 93 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,41,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,41,623 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

अन्य प्रमुख स्रोतों की बात करें तो Bullions के मुताबिक सोने की कीमत 1,42,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का रेट 1,42,291 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दूसरी ओर Goodreturns वेबसाइट पर 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,44,320 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई गई है।

मंगलवार को क्या रहा सोने का हाल?

मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपये की मजबूती के चलते 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 2,640 रुपये टूटकर 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया।

इससे पहले सोमवार को यही सोना 1,49,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड 53.30 डॉलर यानी 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,023.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी का आज का भाव

बुधवार को चांदी की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला। बाजार खुलने से पहले जारी आंकड़ों के अनुसार घरेलू बाजार में चांदी के रेट में गिरावट आई है, जबकि MCX पर इसके वायदा भाव में हल्की बढ़त दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 2,24,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई है।

वहीं MCX पर चांदी का वायदा भाव 60 रुपये यानी 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,15,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 2,15,840 रुपये प्रति किलोग्राम था।

Bullions के अनुसार चांदी का रेट 2,16,480 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं IBJA के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार सुबह तक इसकी कीमत 2,17,349 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। दूसरी ओर Goodreturns वेबसाइट पर चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताया गया है।

मंगलवार को चांदी की कीमत

मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी के दाम में भी तेज गिरावट देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार बिकवाली बढ़ने के कारण चांदी 5,200 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती होकर 2,24,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।

यह भी पढ़ें: iQOO Z11 Lite vs Moto G37 Power vs Oppo K14x 5G: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile