Xiaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन TENAA पर आया नजर, स्नेपड्रैगन 636 और 6GB रैम के साथ लॉन्च होने के आसार

Xiaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन TENAA पर आया नजर, स्नेपड्रैगन 636 और 6GB रैम के साथ लॉन्च होने के आसार
HIGHLIGHTS

Xiaomi के CEO ने पहले ही इस बात की घोषणा की है कि वह जुलाई में अपने Xiaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है, और अब इस डिवाइस को TENAA पर भी देखा गया है।

Xiaomi के CEO ने पहले ही इस बात की घोषणा की है कि वह जुलाई में अपने Xiaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है, और अब इस डिवाइस को TENAA पर भी देखा गया है। हालाँकि आधिकारिक तौर पर इस डिवाइस के बारे में कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। इस डिवाइस को लेकर जानकारी का सिलसिला तो काफी समय से चल रहा है लेकिन इस डिवाइस को अब TENAA पर देखा गया है। इस लिस्टिंग में इस डिवाइस को 3 अलग अलग मॉडल में देखा गया है। इसके मॉडल नंबर की अगर बात करें तो यह M1804E4C, M1804E4T, और M1804E4A से देखा गया है। 

TENAA की लिस्टिंग में इस डिवाइस को 6.9-इंच की स्क्रीन दी गई है। आपको बता दें किक इस डिवाइस के बारे में इसके पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है।  आपको बता दें कि वेइबो पर इस स्मार्टफोन को लेकर काफी जानकारी सामने आ चुकी है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस के बारे में हम बहुत कुछ जान चुके हैं। अगर इसकी स्पेक्स शीट पर नजर डाली जाए तो आपको बता देते हैं कि इस नए डिवाइस यानी Mi Max 3 में Mi Max 2 के मुकाबले बड़े बदलाव किये गए हैं। 

 Paytm इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर दे रहा है ज़बरदस्त डील्स, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

अगर इस डिवाइस के लीक स्पेक्स पर नजर डालें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को 6.99-इंच की एक डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, यह स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आने वाली है। इसके अलावा इसे क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नेपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस प्रोसेसर को हमने Mi 8 SE में भी अभी हाल ही में चीन में लॉन्च होने के बाद देखा है। इस डिवाइस को अलग अलग दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें कंपनी की परंपरा नजर आती है। जो पहले से ही अपने किसी भी स्मार्टफोन को अलग अलग वैरिएंट्स में लॉन्च करने की है। आपको बता दें कि डिवाइस को 4GB और 6GB मॉडलों में लॉन्च किया जा सकता है। 

फोन में फोटोग्राफी के लिए आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें एक प्राइमरी सेंसर 20-मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके साथ ही डिवाइस में एक 5,000mAh क्षमता की बैटरी होने की भी बात सामने आ रही है, जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन एंड्राइड 8.1 Oreo पर आधारित MIUI 10 पर काम करने वाला है।

 Paytm इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर दे रहा है ज़बरदस्त डील्स, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo