Xiaomi Mi CC9 Pro में हो सकती है 5260mAh क्षमता की बैटरी

HIGHLIGHTS

Xiaomi की ओर से उसके Mi CC9 Pro मोबाइल फोन को चीन के बाजारों में 5 नवम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है

इस मोबाइल फोन के पेंटा-लेंस के बारे में भी जा जानकारी सामने आ चुकी है

Xiaomi Mi CC9 Pro में हो सकती है 5260mAh क्षमता की बैटरी

Xiaomi की ओर से उसके Mi CC9 Pro मोबाइल फोन को चीन के बाजारों में 5 नवम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है। इस मोबाइल फोन के पेंटा-लेंस के बारे में भी जा जानकारी सामने आ चुकी है। हालाँकि इसके स्पेक्स के बारे में निरंतर जानकारी सामने आ रही है। अब एक नई जानकारी इस मोबाइल फोन को लेकर सामने आ रही है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 5260mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अभी हाल ही में TENAA पर इस मोबाइल फोन को देखा गया है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 5170mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है, हालाँकि नई जानकारी कुछ और ही कहती है, इस नई जानकारी में ऐसा सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 5260mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है। 

इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन एक 30W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी आपको मिलने वाली है। इसके अलावा यह मोबाइल फोन अपने लॉन्च से पहले TENAA पर भी देखा गया है, जहां इसके कुछ स्पेक्स भी सामने आये हैं। इसके अलावा Xiaomi की ओर से अपने Mi Note10 मोबाइल फोन को भी टीज़ करना शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह पहला ओस मोबाइल फोन होने वाला है, जो 108MP मेन कैमरा से लैस होगा। 

 

अगर हम TENAA पर इस मोबाइल फोन को देखें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिलने वाला है, ऐसा माना जा रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको स्नेपड्रैगन 730G चिपसेट मिलने वाला है, हालाँकि इस मोबाइल फोन को तीन अलग अलग वैरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, इस मोबाइल फोन में आपको 6GB, 8GB और 12GB की रैम मिलने वाली है, इसके साथ ही फोन में आपको एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिलने वाला है, इतना ही नहीं सबसे बढ़ी खास बात यह है कि इस मोबाइल फोन को एक 108MP के मेन रियर कैमरा के साथ लाया जाने वाला है। हालाँकि अन्य चार कैमरा के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। 

इस मोबाइल फोन के द्वारा आप 4K विडियो भी कैप्चर कर सकते हैं। हालाँकि इसकी स्टोरेज बढ़ाने को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता देते हैं कि Mi CC9 Pro मोबाइल फोन में आपको 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलने वाले हैं।

इसके अलावा रंगों की अगर बात करें तो यह आपको ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ग्रे, पिंक, पर्पल, रेड और वाइट रंगों में मिलने वाला है। फोन में आपको एक 6.47-इंच की FHD+ स्क्रीन मिलने वाली है, जो एक OLED डिस्प्ले होगी। इसके अलवा फोन में आपको एक 5170mAh क्षमता की बैटरी भी मिलने वाली है, जो फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली है या नहीं इसके बारे में कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile