Xiaomi 31 मई को होने वाले अपने इवेंट में Mi 8 और MIUI 10 के साथ Mi Band 3 को भी कर सकता है लॉन्च

Xiaomi 31 मई को होने वाले अपने इवेंट में Mi 8 और MIUI 10 के साथ Mi Band 3 को भी कर सकता है लॉन्च
HIGHLIGHTS

आख़िरकार Xiaomi की ओर से इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि वह 31 मई को होने वाले अपने एक इवेंट के दौरान Mi Band 3 को भी पेशब करने वाला है।

आख़िरकार Xiaomi ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह 31 मई को होने वाले अपने इवेंट के दौरान अपने Mi Band 3 डिवाइस को लॉन्च करने वाला है, इस डिवाइस को कंपनी की ओर से Xiaomi Mi 8 और MIUI 10 के अलावा Xiaomi Note 5 डिवाइस के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसका मतलब है कि कंपनी की ओर से इस एक ही इवेंट पर कई डिवाइस लॉन्च किये जाने की जानकारी मिल रही है। इस बात की जानकारी कंपनी के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट ने एक ट्विट करके दी है। आप यहाँ इस ट्विट को देख सकते हैं। 

ऐसा सामने आ रहा है कि कंपनी की ओर से इस इवेंट के दौरान Xiaomi Note 5 डिवाइस को भी किया जा सकता है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ चुका है कि इस इवेंट में कंपनी की ओर से उसका Mi Max 3 डिवाइस लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि ऐसा भी हो सकता है कि इस इवेंट में काफी समय से चर्चा में रहे स्मार्टफोन Xiaomi Mi Note 5 को भी लॉन्च कर ही दिया जाये। इस डिवाइस को कुछ समय पहले ही चीनी सोशल मीडिया पर देखा जा चुका है। इस डिवाइस को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि Mi 8 के साथ चीन में इसे भी लॉन्च किया जा सकता है। 

अगर इस डिवाइस को लॉन्च किया जाता है तो कंपनी की बड़ी स्मार्टफोन श्रेणी में एक और नोट डिवाइस शामिल हो जाएगा। Xiaomi Mi Note 5 स्मार्टफोन Mi Note 3 की ही पीढ़ी के नए स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, यह मिड-रेंज में आने वाले स्मार्टफोंस हैं। ऐसा सामने आ रहा है कि Xiaomi Mi 7 डिवाइस को कंपनी की ओर से स्किप किया जा रहा है। इसे देखकर इसमें आशचर्य की थोड़ी भी बात नहीं है कि कंपनी अपने Note 4 डिवाइस को भी स्किप कर दे।

इसके अलावा ऐसा भी सामने आता रहा है कि 4 नंबर को चीन में अशुभ माना जाता है। इसे देखकर यह भी एक बड़ा कारण हो सकता है कि Xiaomi सीधे ही अपने Mi Note 5 डिवाइस को लॉन्च करे। 

Xiaomi Mi Note 5 डिवाइस को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है। इस जानकारी के अनुसार डिवाइस को 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, यह एक फुल स्क्रीन 2.0 डिजाईन से लैस होगी। फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 835 चिपसेट देखने को मिल सकता है, इसके अलावा इसमें 6GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी हो सकती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo