Xiaomi Black Shark 2 आज पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध; फ्लिप्कार्ट पर होगी सेल

Xiaomi Black Shark 2 आज पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध; फ्लिप्कार्ट पर होगी सेल

Xiaomi के एक अन्य ब्रांड के तौर पर लॉन्च हुए दूसरी पीढ़ी के गेमिंग फोन यानी Xiaomi Black Shark 2 की आज सेल होने वाली है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन की आज पहली दफा सेल होने वाली है, इस मोबाइल फोन को आप आज Flipkart के माध्यम से दोपहर 12 बजे होने वाली सेल में खरीद सकते हैं। इस मोबाइल फोन पर आपको Flipkart पर कई बढ़िया ऑफर्स और डिस्काउंट आदि मिल रहे हैं। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आपको बता देते हैं कि आपको नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर भी मिल रहे हैं। इस मोबाइल फोन यानी Xiaomi Black Shark 2 को मार्च महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855 चिपसेट मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको कई गेमिंग-सेंट्रिक फीचर्स मिल रहे हैं। दोनों ही यानी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को लेकर इस मोबाइल फोन में आपको कई अच्छे खासे फीचर्स मिल रहे हैं। 

Black Shar 2 की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स और अन्य 

Xiaomi के ब्लैक शार्क 2 मोबाइल फोन को 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ भारत में Rs 39,999 की कीमत में लॉन्च किया गया था, इसके अलावा अगर हम इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आपको Rs 49,999 की कीमत में मिल रहा है। यह मॉडल इस स्मार्टफोन का टॉप-एंड वैरिएंट है। इसके अलावा आप इस मोबाइल फोन को Shadow Black और Frozen Silver रंगों में से चुन सकते हैं। इस मोबाइल फोन पर आपको वैसे टे ज्यादा ऑफर्स नहीं मिल रहे हैं, लेकिन आपको Flipkart से इस मोबाइल फोन को लेने पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिल रहा है, इसके अलावा 10 फीसदी डिस्काउंट आपको Axis Bank Buzz Credit कार्ड के साथ मिल रहा है। 

Black Shark 2 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स 

गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 2 में आपको 6.39 इंच की AMOLED डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो19.5:9 और रेज्यूलेशन 1080×2340 पिक्सल के साथ मिलती है। कंपनी का कहना है कि ये स्मार्टफोन Eye Protection Mode के साथ आता है। फोन में 5th जनरेशन का इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

ऑप्टिक्स में यह डिवाइस 48+12 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप में आ सकता है जिसमें आपको फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।गेमिंग के लिए स्मार्टफोन में 'dedicated memory clean up' का बटन दिया है। डिवाइस कूलिंग सिस्टम के साथ आता है और इसमें 4000mAh की बैटरी दी गयी है जो 27W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए X-type स्मार्ट एंटीना +2 दिया है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile