Nokia 8 को भारत में VoLTE समस्या के चलते नहीं मिल रहा है एंड्राइड पाई अपडेट

HIGHLIGHTS

कम्पनी ने ट्विटर के ज़रिए जानकारी दी है कि क्यों Nokia 8 स्मार्टफोन को एंड्राइड पाई OS नहीं मिल पा रहा है।

Nokia 8 को भारत में VoLTE समस्या के चलते नहीं मिल रहा है एंड्राइड पाई अपडेट

Nokia 8 स्मार्टफोन के लिए 19 दिसम्बर को आधिकारिक तौर पर Android 9 पाई रिलीज़ किया गया था, लेकिन अभी तक कई नोकिया 8 यूज़र्स को यह अपडेट प्राप्त नहीं हुआ है। Nokia 8 कम्पनी का पहला किफायती टॉप मॉडल है और यूज़र्स अभी तक नया OS अपडेट मिलने से नाराज़ भी हैं क्योंकि कई लो-एंड डिवाइसेज़ को भी एंड्राइड पाई का अपडेट मिल रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

HMD ग्लोबल के CPO Juho Sarvikas ने एक ट्वीट के माध्यम से समझाया कि Nokia 8 को क्यों अब तक एंड्राइड पाई का अपडेट नहीं मिल रहा है। स्मार्टफोन को नया अपडेट न मिलने का कारण भारत में VoLTE के साथ चल रही कुछ समस्या है, इसलिए कम्पनी एक नए सॉफ्टवेयर वर्ज़न पर काम कर रही है। उन्होंने यह जानकारी तो नहीं दी है कि कब इस अपडेट को रिलीज़ किया जाएगा लेकिन यह संभावना जताई है कि कुछ नए विकल्प आएंगे, इसलिए इसमें थोड़ा समय लग सकता है। अगर एडाप्टिव बैटरी, एप्प एक्शंस और कुछ अन्य फीचर्स को शामिल किया जाए तो कुछ समय इंतज़ार करना सही भी है।

Nokia 8 में 5.3 इंच की क्वैड HD डिस्प्ले दी गई है। यह फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 835 मोबाइल चिपसेट द्वारा काम करता है। यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है और कंपनी अगले महीने तक इसका 6GB रैम वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है।

इस फ़ोन में 13MP के तीन कैमरे मौजूद हैं। इसके बैक पर 13MP का डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है और फ्रंट पर 13MP का सिंगल कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन नया बोथी मॉड भी ऑफर करता है जिसके द्वारा यूज़र्स एक ही समय में दोनों फ्रंट और रियर कैमरे इस्तेमाल कर सकते हैं। 

रियर कैमरा सेटअप में एक कलर सेंसर और एक मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। इसका मेन कैमरा f/2.0 अपर्चर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और डुअल- LED फ़्लैश के साथ आता है। इसका 13MP का फ्रंट कैमरा फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और f/2.0 अपर्चर के साथ आता है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

यह स्मार्टफोन IP54 सर्टिफाइड है और यह नया डिवाइस Nokia के OZO ऑडियो एनहेंसमेंट के साथ आता है। Nokia 8 में 3080mAh की बैटरी से लैस है।

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo