Whatsapp Web को जल्द मिलेगा कॉलिंग फीचर

HIGHLIGHTS

जल्द कर पाएंगे व्हाट्सएप्प वेब पर कॉल

नए स्टाइल इमोजी पर व्हाट्सएप्प कर रहा है काम

Whatsapp Web को जल्द मिलेगा कॉलिंग फीचर

इंस्टेंट मैसेजिंग एप्प Whatsapp जल्द अपने वेब वर्जन के लिए कॉलिंग फीचर को ला सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप्प अपने वेब वर्जन के लिए कई सुधारों पर काम कर रहा है लेकिन कम्पनी की सबसे मुख्य प्राथमिकता व्हाट्सएप्प वेब या डेस्कटॉप पर कॉलिंग फीचर लाना है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

WaBetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स में वॉयस कॉल के लिए विकल्प को चैट पर मेन मेन्यू में देखा जा सकता है। फ़िलहाल ऐसा कोई विकल्प हमें नहीं मिल रहा है क्योंकि अभी यह इस नए फीचर को लाने की शुरुआत है। अभी यह भी नहीं कहा जा सकता है कि कब तक यह फीचर जारी किया जाएगा।

हाल ही में आयी WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हट्सप्प एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.19.110 में 'डूडल पिकर' के जरिए नए स्टाइल के इमोज़ी का पता चला है। इसका मतलब यह भी है कि आने वाले ये नए स्टाइल के इमोज़ी मौजूदा इमोज़ी को रिप्लेस कर सकेंगे। इसके साथ ही इमोज़ी केवल स्टेटस अपडेट के लिए हैं। बाकी चैट में आपको इमोज़ी सेक्शन में किसी तरह का बदलाव नहीं मिलेगा।

WABetaInfo द्वारा साझा की तस्वीर में मौजूदा और नए इमोज़ी के स्क्रीनशॉट की तुलना करके दिखाई गई है। वहीँ आखिर कब तक इस नए स्टाइल के इमोजी को यूज़र्स के लिए पेश किया जायेगा, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पायी है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile