Whatsapp डाटा को हो सकता है बड़ा ख़तरा, फ़ौरन करें ऐप को अपडेट
Whatsapp यूज़र्स के लिए बड़ा ख़तरा
Whatsapp को तुरंत करें update
सोशल मीडिया प्लेटफार्म Whatsapp पर एक नए बग का पता लगाया है। Security Researcher के मुताबिक, यह बग यूज़र्स के फोन में मौजूद तस्वीरों, मैसेज और विडियो को चुरा सकता है। यह बग लोगों के फोन तक एक इनफेक्टेड GIF फाइल के ज़रिए फ़ैल रहा है जिससे हैकर्स आपके डाटा को एक्सेस कर सकते हैं। The Next Web, TNW के रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्योरिटी रिसर्चर Awakened ने बताया है कि इस खतरे का कारण डबल-फ्री बग है।
SurveyWhatsapp ने इस मुद्दे पर कहा है कि इस बग को पिछले महीने ही फिक्स किया जा चुका है इसलिए यूज़र्स को इस ख़तरे से डरने की ज़रूरत नहीं है। व्हाट्सऐप के मुताबिक, इससे किसी भी यूज़र की प्राइवेसी को ख़तरा नहीं हुआ है। हालांकि लोगों को व्हाट्सऐप update करने की सलाह दी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह बग गैलरी व्यू में रहता है जिसके ज़रिए यूज़र्स फोन में मौजूद तस्वीरों, मैसेज और विडियो जैसे डाटा को चुरा सकते थे। वॉट्सऐप के वर्जन 2.19.244 अपडेट के साथ इस समस्या को फिक्स कर दिया गया है। यह बग एंड्राइड 8.1 और एंड्राइड 9.0 के लिए भी ख़तरा बना हुआ था।
फेसबुक अधिकृत कम्पनी अब एक नए फीचर पर काम कर रही है जिसके बाद व्हाट्सऐप यूज़र्स के भेजे गए मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएंगे, हालांकि इसके लिए यूज़र्स को ऐप में एक सेटिंग चेंज करनी होगी। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के नए फीचर में चैट में से मैसेजेस ऑटोमेटिकली डिलीट हो जाएंगे। यह फीचर ख़ासतौर से जब काम आएगा, अगर हम कोई कांफिडेंशियल डिटेल्स किसी के साथ शेयर कर रहे हैं या कोई जानकारी व्हाट्सऐप पर ज़्यादा समय तक नहीं रखना चाहते हैं। यह फीचर जीमेल और टेलीग्राम पर उपलब्ध है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile