Vivo Y91 और Vivo Y91i का दाम हुआ कम, अब है ये कीमत…

HIGHLIGHTS

मीडियाटेक हीलियो P22 SoC से है संचालित

Rs 8,490 में मिल रहा है Vivo Y91

Vivo Y91 और Vivo Y91i का दाम हुआ कम, अब है ये कीमत…

भारत में Vivo Y91 और Vivo Y91i का प्राइस कम हो गया है और दोनों phones को कम दाम में खरीदा जा सकता है। Vivo Y91 में डुअल रियर कैमरा सेटअप, वॉटर ड्रॉप नौच, 6.22 इंच की HD+ डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो P22 SoC को रखा गया है। Vivo Y91i की बात करें तो फोन में 6.22 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है और फोन ओक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P22 SoC के साथ आता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo Y91 के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत Rs 8,990 थी जबकि अब इसका प्राइस Rs 8,490 कर दिया गया है। Mahesh Telecom ने ऑफलाइन फोन की कीमत की गिरावट की जानकारी दी है। डिवाइस का 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट Rs 8,990 में सेल किया जाएगा।

Vivo Y91i के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज का प्राइस Rs 6,990 में उपलब्ध है हालांकि डिवाइस को पहले Rs 7,490 में सेल किया जा रहा था। डिवाइस के 2GB रैम और 16GB स्टोरेज मॉडल के प्राइस में अभी कोई बदलाव नहीं देखा गया है।

Vivo Y91i में आपको 6.22-inch HD+ (720×1520 pixels) Halo FullView डिस्प्ले मिलता है। फोन में ड्यूड्रॉप नॉच के साथ पतले बेज़ल मौजूद हैं। डिवाइस octa-core MediaTek Helio P22 SoC,के साथ PowerVRGE8320 GPU और 3 जीबी से लैस है।

ऑप्टिक्स में Vivo Y91 ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/ 2.2) और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (एफ/ 2.4) का कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से परदिया गया है। इसमें इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल से बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में में 4030 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile