4,030 mAh बैटरी के साथ Vivo Y90 हुआ लॉन्च, जानें कीमत

HIGHLIGHTS

MediaTek Helio A22 SoC से लैस है फ़ोन

Black और Gold कलर में लॉन्च हुआ Vivo Y90

3.5mm ऑडियो जैक भी शामिल

4,030 mAh बैटरी के साथ Vivo Y90 हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Y90 को Pakistan में लॉन्च करने के बाद आधिकारिक तौर पर रिवील कर दिया गया है। Vivo Y-series के इस स्मार्टफोन में आपको वॉटर ड्रॉप नौच स्टाइल मिलती है। साथ ही इसमें आपको सिंगल रियर कैमरा भी दिया गया है। साथ ही फोएन का बैक पैनल मैट जैसा लुक देता है। वीवो के इस लेटेस्ट फ़ोन Vivo Y90 को जल्द ही भारत में भी लाये जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही भारत में इसे Rs. 6,990 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। पाकिस्तान में इस फ़ोन को दो कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo Y90 की कीमत

वीवो Y90 की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 18,999 पाकिस्तानी रुपये यानी करीब 8,100 रुपये है। फ़ोन को ब्लैक और गोल्ड रंग में पेश किया गया यही। रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही इस फ़ोन को भारतीय मार्किट में भी लगभग 6,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo Y90 स्पेसिफिकेशन

ड्यूल सिम के साथ Vivo Y90 में आपको 6.22 इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) मल्टी-टच डिस्प्ले मिलती है। यह फ़ोन हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम में आता है। इसमें आपको 4,030 एमएएच की बैटरी मिलती है। फ़ोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर रन करता है। इसका इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड के इस्तेमाल से बढ़ाया जा सकता है।

ऑप्टिक्स के तहत वीवो वाई90 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फेस ब्यूटी, प्रोफेशनल, पाम कैपचर, वॉयस कंट्रोल, फ्लैश, वीडियो, टाइम-लैप्स, स्लो, टाइम वाटरमार्क और मॉडल वाटरमार्क फीचर्स रियर कैमरा का हिस्सा हैं। फ्रंट कैमरा फेस ब्यूटी, पाम कैपचर, वॉयस कंट्रोल, सेल्फी लाइटिंग, वीडियो और टाइम वाटरमार्क फीचर के साथ आता है।

कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile