ट्रिपल कैमरा, 5,000mAh बैटरी से लैस Vivo Y15 हुआ लॉन्च

HIGHLIGHTS

कीमत Rs 13,990

ऑनलाइन और ऑफलाइन किया जाएगा सेल

5,000mAh बैटरी से है लैस

ट्रिपल कैमरा, 5,000mAh बैटरी से लैस Vivo Y15 हुआ लॉन्च

Vivo ने भारत में अपनी Y-सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन Y15 लॉन्च कर दिया है। यह मिड-रेंज डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी से लैस है और इसे एक्वा ब्लू और बरगंडी रेड कलर के विकल्पों में खरीदा जा सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo Y15 की कीमत Rs 13,990 रखी गई है और इसे फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया, पेटीएम मॉल और टाटा क्लिक पर सेल किया जाएगा इसके अलावा डिवाइस को ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स द्वारा भी खरीदा जा सकता है। विवो अपने ई-स्टोर्स द्वारा भी डिवाइस को सेल करेगा। स्मार्टफोन को 9 महीने तक की नो कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं और एक्सचेंज ऑफर में Rs 1,000 तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। रिलायंस जियो यूज़र्स 3TB तक डाटा और Rs 4,000 की बचत कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo Y15 में 6.35 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 720×1544 पिक्सल है। स्क्रीन के टॉप पर एक वॉटर ड्रॉप नौच दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद है। डिवाइस को मीडियाटेक हीलियो P22 ओक्टा-कोर SoC, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। डिवाइस का स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया गया है।

Vivo Y15 के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। डिवाइस के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो फेस अनलॉक के भी काम आता है।

बैटरी की बात करें तो डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है लेकिन यह फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo Y15 एंड्राइड 9 पाई पर आधारति फनटच OS 9 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस डुअल सिम कार्ड स्लॉट्स, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi और GPS ऑफर करता है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile