दुनिया के सबसे पतले 5G फोंस Vivo X60 सीरीज के बारे में फिर आई जानकारी, जानें किस दिन है लॉन्च
लॉन्च से पहले Vivo ने अपने Vivo X60 सीरीज के बारे में ऑनलाइन साझा की जानकारी
Vivo X60 series में दो फोंस को लॉन्च किया जाने वाला है, इसमें एक स्टैण्डर्ड और एक प्रो मॉडल होगा
जानकारी के अनुसार Vivo X60 को लेकर अब काफी कुछ सामने आ चुका है
Vivo X60 सीरीज, जिसमें Vivo X60 और Vivo X60 Pro शामिल हैं, इन दोनों ही फोंस के बारे में कंपनी ने अपने ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से खुलासा किया है। यह दोनों स्मार्टफोन को उनके सभी कलर वेरिएंट और कॉन्फ़िगरेशन में दिखाता है। वीवो एक्स60 को दो रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया जाएगा जबकि प्रो वेरिएंट सिंगल स्टोरेज मॉडल में आएगा। प्राइस और स्पेसिफ़िकेशन्स के बारे में अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन यह जानकारी सामने आ रही है कि फोन 5nm फ्लैगशिप चिप द्वारा चलेगा, जो कि पहले कंपनी द्वारा Exynos 1080 SoC होने की पुष्टि करता है। इसके अतिरिक्त, विवो ने यह भी साझा किया है कि इसका नया ओरिजिनओएस विवो X60 सीरीज के साथ शुरू होगा।
Surveyवीवो एक्स60 सीरीज़ में एक प्रो और एक गैर-प्रो मॉडल शामिल होंगे। सेल्फी कैमरा के लिए वेनिला वीवो X60 एक सेंट्रली स्थित होल-पंच कटआउट के साथ फ्लैट डिस्प्ले पर लॉन्च होगा। इसमें बेज़ल-लेस डिस्प्ले है और चिन काफी पतली होने वाली है। वॉल्यूम और पावर बटन दाईं ओर स्थित हैं। फोन Zeiss ऑप्टिकल लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाला है। इसे 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में तीन कलर ऑप्शन – ग्रे, शिमर और एक ब्लू-पिंक ग्रेडिएंट के साथ पेश किया जाएगा।
वीवो एक्स 60 प्रो, वीवो स्टोर लिस्टिंग के अनुसार, ऊपर और नीचे की तरफ पतले बेज़ेल्स के साथ कर्व्ड डिस्प्ले पर लॉन्च होगा। प्रो वेरिएंट को दो कलर ऑप्शन- ग्रे और ब्लू-पिंक ग्रेडिएंट में पेश किया जाएगा। यह 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल कॉन्फ़िगरेशन में आएगा। Vivo X60 Pro पर एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है।
Vivo X60 सीरीज़ अनुमानित स्पेसिफिकेशन
Vivo X60 सीरीज़ में 120Hz AMOLED स्क्रीन मिलेगी। X60 और X60 Pro एक्सिनोस 1080 द्वारा संचालित होंगे और X60 Pro+ को स्नैपड्रैगन 888 प्रॉसेसर द्वारा संचालित किया जाएगा। X60 को फ्लैट स्क्रीन के साथ लाया जाएगा जबकि X60 और X60 Pro को कर्व्ड स्क्रीन दी जाएगी।
X60 को ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा तथा 13MP का पोर्ट्रेट कैमरा मिलेगा। X60 Pro क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें तीन कैमरा पिछले फोन की तरह होगा जबकि चौथा कैमरा 8MP का पेरिस्कोप सेन्सर है और इसका अपर्चर f/1.48 है। दोनों X60 और X60 Pro+ को गिम्बल कैमरा सिस्टम की दूसरी जनरेशन के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Vivo X60 लाइनअप कंपनी के नए OriginOS के साथ आ सकता है और उम्मीद है कि यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। 29 दिसंबर के लॉन्च से पहले X60 series के बारे में और भी जानकारी सामने आ सकती है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile


