फिंगरप्रिंट स्कैनर में 360 डिग्री रोटेशन क्षमता होने की बात कही है जिससे फिंगरप्रिंट स्कैनर में किसी भी एंगल से अपनी फिंगर टच कर इसे लॉक और अनलॉक कर सकते हैं.
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी विवो जल्द ही बाज़ार में अपना एक नया स्मार्टफ़ोन पेश कर सकती है. कंपनी ने हाल ही में यह स्पष्ट भी कर दिया था कि वीवो X6 स्मार्टफोन को जल्द ही पेश कर सकती है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
आपको बता दें कि, विवो ने आज इस स्मार्टफ़ोन से संबंधित एक फोटो शेयर किया है जिसमें X6 में फिंगरप्रिंट होने की बात कही गई है. कंपनी ने नए फोन को फिंगरप्रिंट स्कैनर में 360 डिग्री रोटेशन क्षमता होने की बात कही है जिससे फिंगरप्रिंट स्कैनर में किसी भी एंगल से अपनी फिंगर टच कर इसे लॉक और अनलॉक कर सकते हैं.
इसी के साथ फोन में बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है. जहां तक लॉन्च तिथि की बात है तो फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. ऐसा भी माना जा रहा है कि इसमें फिंगरप्रिंट के माध्यम से पेमेंट ऑप्शन भी होगा. यह खबर सबसे पहले जीएसएम अरीना पर प्रकाशित की गई है.
इस फोटोग्राफ से पहले भी वीवो ने X6 मॉडल के बारे में थोड़ी जानकारी दी थी. कंपनी ने इससे पहले एक फोटो शेयर किया था जिसमें वीवो X6 में 4GB रैम और 4G LTE सपोर्ट होने की जानकारी दी गई थी. इससे पहले मिली जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफ़ोन में 1GB ग्राफिक्स मैमोरी और 4mm पतला होने की बात कही गई है.
इसके साथ ही जानकारी है कि, विवो X6 को मीडियाटेक हेलियो X10 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है.