Vivo V9 Youth स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन हुए लीक, एंट्री-लेवल सेल्फी स्मार्टफोन की तरह किया जा सकता है लॉन्च
Vivo V9 Youth Edition Vivo V9 स्मार्टफोन का ही छोटा वैरिएंट होने वाला है, और इसे स्नेपड्रैगन 450 चिपसेट और 32GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
पिछले महीने, कंपनी ने भारत में अपने प्रीमियम सेल्फी स्मार्टफोन Vivo V9 को लॉन्च किया था। अब ऐसा लग रहा है कि इस श्रेणी में एक नए स्मार्टफोन को जोड़ने की भी कंपनी की योजना है। अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर कंपनी Vivo V9 Youth को लॉन्च कर सकती है, यह Premium स्मार्टफोन का एक छोटा वैरिएंट हो सकता है।
Surveyहालाँकि विवो ने आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन को लेकर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन इसके स्पेक्स के बारे में इंटरनेट पर जानकरी सामने आ चुकी है। आपको बता देते हैं कि स्लैशलीक के माध्यम से सामने आया है कि यूथ एडिशन को एक 6.3-इंच की FHD+ डिस्प्ले जो 2280×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आएगी, इसके अलावा यह एक 19:9 आस्पेक्ट वाली डिस्प्ले हो सकती है। वहीँ फोन में गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी दिया जा सकता है।
Paytm मॉल: इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहे हैं ख़ास ऑफर्स
हालाँकि इन दोनों ही स्मार्टफोंस में हमें चिपसेट का अंतर देखने को मिलने वाला है। असल में यूथ एडिशन को स्नेपड्रैगन 450 मोबाइल प्लेटफार्म पर लॉन्च किया जा सकता है। इस प्रोसेसर को हम Xiaomi Redmi 5 स्मार्टफोन में भी देख चुके हैं।
फोन को 4GB रैम के अलावा 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसकी स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ा भी सकते हैं। इसके साथ ही फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जो 16-मेगापिक्सल और 2- मेगापिक्सल के सेंसर का एक कॉम्बो होने वाला है। फोन में एक 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी हो सकता है।
Paytm मॉल: इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहे हैं ख़ास ऑफर्स
फोन में एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी होने वाला है। इसे आप शटर बटन की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में एक 3260mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है, यह डिवाइस एंड्राइड 8.1 Oreo पर काम करेगा। हालाँकि अभी तक इस डिवाइस की कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है।
Digit NewsDesk
Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech. View Full Profile