लॉन्च से पहले Samsung Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 की कीमत और फीचर्स हुए लीक! देखें डिटेल्स

लॉन्च से पहले Samsung Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 की कीमत और फीचर्स हुए लीक! देखें डिटेल्स

Samsung इस साल अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को लॉन्च कर सकती है। इन दोनों डिवाइसेज को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं, जिससे इनके जल्द लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इन स्मार्टफोन्स की पुष्टि नहीं की है। आइए जानते हैं कि आने वाले इन फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन्स में क्या कुछ देखने को मिल सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy Z Flip 8, Fold 8 की संभावित कीमत

Samsung Galaxy Z Flip 8, Fold 8 की भारत में संभावित कीमत रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung जुलाई में अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy Z Flip 8 की शुरुआती कीमत भारत में लगभग 1,19,999 रुपये हो सकती है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 को 1,85,000 रुपये से 1,95,000 रुपये के बीच लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy Z Flip 8 के संभावित फीचर्स

लीक्स के अनुसार, Samsung Galaxy Z Flip 8 में 6.9 इंच का इनर डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसके साथ 4.1 इंच की कवर स्क्रीन मिलने की भी संभावना है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Exynos 2600 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 4,300mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा यूनिट मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 के संभावित फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 8 में 8 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक हो सकती है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसके साथ 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है।

बैटरी की बात करें तो Galaxy Z Fold 8 में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 10MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसके अलावा, सेल्फी के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा भी मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल इन दोनों स्मार्टफोन्स से जुड़ी जानकारी लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है। ऐसे में लॉन्च के समय इनके फीचर्स और कीमत में बदलाव संभव है।

यह भी पढ़ें: 55 इंच वाले Smart TVs खरीदें कौड़ियों के दाम! Flipkart पर मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile