8GB रैम व ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला Vivo V20 (2021) ऑनलाइन हुआ लिस्ट, जानें इंडिया में कब आ सकता है

HIGHLIGHTS

Vivo V20 (2021) मोबाइल फोन को 8GB रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है

Vivo V20 (2021) स्मार्टफोन में एंड्राइड 11 का सपोर्ट मिल सकता है

Vivo V20 (2021) के भारत में लॉन्च की भी खबरें आ रही हैं

8GB रैम व ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला Vivo V20 (2021) ऑनलाइन हुआ लिस्ट, जानें इंडिया में कब आ सकता है

Vivo के नए मोबाइल फोन यानी Vivo V20 (2021) को ऑनलाइन लिस्टिंग यानी Geekbench की लिस्टिंग में देखा गया है। यहाँ इस लिस्टिंग में मोबाइल फोन के स्पेसिफ़िकेशन और फीचर सामने आये हैं। हालाँकि इस मोबाइल फोन को पहले भी कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है, यहाँ ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को 8GB रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालाँकि इसके अलावा यह भी सामने आया है कि इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 11 को लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 675 चिपसेट मिलने वाला है। हालाँकि अभी तक विवो की ओर से आधिकारिक तौर पर यह सामने नहीं आया है कि वह Vivo V20 का एक रिफ्रेश वर्जन लॉन्च करने वाली है। हालाँकि कई जगन ऐसा भी सामने आ चुका है कि इस मोबाइल फोन को इंडिया के बाजार में जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है। 

अगर हम गीकबेंच की लिस्टिंग की बात करते हैं तो आपको बता देते है कि लिस्टिंग के अनुसार इस मोबाइल फोन का मॉडल नंबर V2040 नजर आ रहा है, जिसे Vivo V20 2021 के तौर पर देखा जा सकता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको 8GB रैम भी मिल सकती है। हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 675 चिपसेट होने वाला है। 

इसके अलावा इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया जा सकता है। इस लिस्टिंग में आपको सिंगल कोर में 553 पॉइंट्स मल्टी-कोर में 1765 पॉइंट्स मिले हैं। हालाँकि गीकबेंच की लिस्टिंग से Vivo V20 (2021) के अन्य स्पेक्स के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि Vivo V20 (2021) एक Vivo V20 का ही अपग्रेड वर्जन होने वाला है, जिसे अक्टूबर में कुछ ऐसे ही कुछ स्पेक्स के साथ लॉन्च किया गया था। 

Vivo V20 Specifications और Features

Vivo V20 में 6.44 इंच की HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नौच दिया गया है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और यह एंडरोइड 11 पर आधारित FuntouchOS 11 पर काम करता है। फोन स्नैपड्रैगन 720G चिपसेट से लैस है। स्टोरेज के लिए स्मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है।  

कैमरा की बात करें तो Vivo V20 में 44MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का मोनोक्रोम सेन्सर है। ivo V20 में 4,000mAh की बैटरी मिलती है जो 33W फ्लैश चार्ज सपोर्ट करेगी।

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile