Vivo V15 और Vivo Y17 की कीमत में 2,000 रुपए की कटौती, जानें नई कीमत

HIGHLIGHTS

Vivo V15 Pro की कीमत में भी हुई थी 2,000 रुपये की कटौती

Vivo V15 की नई कीमत है 19,990 रुपये

Vivo V15 और Vivo Y17 की कीमत में 2,000 रुपए की कटौती, जानें नई कीमत

हाल ही में कंपनी ने अपने Vivo V15 और Vivo Y17 की कीमत में कटौती की है। इससे पहले भी कंपनी Vivo ने अपने Vivo V15  Pro की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की थी जो कि उसका मिड-रेंज फ़ोन था। पिछली कटौती के बाद जहाँ इस फ़ोन की कीमत 23,990 रुपये थी वहीँ कटौती के बाद 21,990 रुपये हो गयी। कंपनी ने इस फ़ोन को मार्च 2019 में लॉन्च किया था। आपको बता दें कि कटौती की इस जानकारी को सबसे पहले 91Mobiles ने साझा की थी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

वहीँ अब Vivo V15 की कीमत की कटौती के बाद यह फ़ोन आपको 2,000 रुपये की कटौती के बाद 19,990 रुपये की नई कीमत में आता है। इसके साथ ही कंपनी ने Y-सीरीज के Vivo Y17 की कीमत में भी कटौती की है जिसे 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। Vivo Y17 को कंपनी ने अप्रैल में लॉन्च किया था। 91Mobiles की रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo V15 को अब जहां यूज़र्स 19,990 रुपये में खरीद सकते हैं तो वहीं Vivo Y17 को 15,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

Vivo Y17 को यूज़र्स भारत के किसी भी बड़े रिटेलर से खरीद सकते हैं लेकिन अगर आप इसे नई कीमत में खरीदना चाहते हैं तो ऑफलाइन रिटेलर्स पर ये दोनों डिवाइस उपलब्ध हैं। साथ ही ऑनलाइन रिटेलर्स पर ये स्मार्टफोन्स पुरानी कीमत के साथ ही उपलब्ध हैं।

Vivo Y17 और Vivo V15 स्पेसिफिकेशन्स 

Vivo Y17 में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमेरी कैमरा सेंसर 13MP जिसका अपर्चर f/2.2. सेकेंडर वाइड एंगल कैमरा लैंस 8MP जिसका भी अपर्च f/2.2 है और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल हैं। 20MP सेल्फी कैमरा भी इसमें मौजूद है। स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W ड्यूल-इंजन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। डिवाइस MediaTek Helio P35 चिपसेट से लैस है और यह Android 9.0 Pie पर बेस्ड Vivo के Funtouch OS 9 पर रन करता है।

वहीँ अब Vivo V15 की बात करें तो  Vivo V15 में MediaTek Helio P70 octa-core chipset के साथ Mali-G72 MP3 GPU, 6GB RAM और 64GB स्टोरेज है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक में 12MP+8MP+5MP का कैमरा सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का कैमरा सेंसर है। फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन में 4,000mAh बैटरी ड्यूल इंजन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile