पंच-होल कैमरा के साथ विवो का नया फोन जल्द भारत में होगा लॉन्च
Vivo भारत में अपनी Z-सीरिज़ को करेगा लॉन्च
पंच-होल डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा के साथ आएगा Vivo Z5x
Vivo Z5x जल्द किया जाएगा भारत में पेश
Vivo जल्द भारत में अपनी Z-सीरीज़ को लॉन्च करने वाला है। कम्पनी सीरीज़ के लॉन्च को कुछ समय से टीज़ कर रहा है और अब कम्पनी ने ट्विटर पर टीज़र पोस्टर भी पोस्ट किया है। टीज़र पोस्टर में ब्रीज़, ज़िगज़ैग, पज़ल, होरिज़ोन आदि लिखा है। हालांकि, सभी शब्दों में से Z अक्षर ग़ायब है। कम्पनी ने अपने ट्विटर अकाउंट की हेडर इमेज को एक बड़े Z से बदल दिया है जिससे इशारा मिलता है कि जल्द ही कम्पनी भारत में अपनी Z-सीरिज़ को लॉन्च करेगी।
Surveyयाद दिला दें, कम्पनी ने हाल ही में चीन में अपना Vivo Z5x मोबाइल फोन लॉन्च किया था जिसे कम्पनी भारत में लाने की तैयारी कर रही है। यह डिवाइस औरोरा, एक्सट्रीम नाईट ब्लैक और फैंटम ब्लैक विकल्प में उपलब्ध है।
Vivo Z5x के ख़ास फीचर्स में इसकी पंच-होल डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 5,000mAh बैटरी और एंड्राइड 9.0 पाई OS है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 710 ओक्टा-कोर SoC द्वारा संचालित है। डिवाइस में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जिसके ज़रिए 256GB तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।
Vivo Z5x एंडरोइड 9 पाई पर आधारित फनटच OS 9 पर काम करता है। डिवाइस में 6.53 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो डिवाइस के बैक पर एक 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेन्सर दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.78 है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है और इसका अपर्चर f/2.2 है वहीं तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का देप्थ सेन्सर है जिसका अपर्चर f/2.4 है। डिवाइस के फ्रंट पर एक 16 मेगापिक्सल का सेलफ़ी कैमरा दिया गया है और फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है। कनैक्टीविटी की बात करें तो डिवाइस में ड्यूल सिम, Wi-Fi, ब्लुटूथ, GPS, 4G LTE आदि शामिल है और सेक्योरिटी के लिए डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile