Vivo S1 Pro अगले महीने भारत में लेगा एंट्री, क्या है स्पेक्स?

HIGHLIGHTS

चीन में पहले ही हो चुका है लॉन्च

ट्रिपल रियर कैमरा से है लैस

Vivo S1 Pro अगले महीने भारत में लेगा एंट्री, क्या है स्पेक्स?

Vivo S1 Pro को लगभग 7 महीने पहले चीन में लॉन्च किया गया था और अब रिपोर्ट यह सामने आ रही है की डिवाइस को अगले महीने भारत में भी पेश कर दिया जाएगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

91Mobiles की खास रिपोर्ट से पता चलता है की डिवाइस को जनवरी के मध्य में भारत में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह जानकारी रीटेल सूत्रों के माध्यम से पाई गई है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo S1 Pro को 6.3 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है जिसका रेज़ोल्यूशन FHD+ है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 675 SoC से लैस है जो ओक्टा कोर CPU है और इसे एड्रेनो 612 GPU के साथ पेयर किया गया है।

डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया गया है जिसके ज़रिए स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। जहां तक कैमरा की बात है डिवाइस के बैक पर 48+8+5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जबकि डिवाइस के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Vivo S1 Pro को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है और कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस VoLTE 4G कैपेबल डुअल नेनो-सिम स्लॉट, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, GPS, USB, टाइप-C और 3.5mm ऑडियो सॉकेट ऑफर करता है। स्मार्टफोन में 3,700mAh की बैटरी दी गई है जिसे 22.5W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह डिवाइस एंड्राइड 9 पाई पर आधारित फनटच OS 9 पर काम करता है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile