5000mAh की बैटरी के साथ देसी कंपनी ने पेश किया ‘भगवा iPhone जैसा फोन’, कीमत 11000 रुपये से भी कम

HIGHLIGHTS

चीनी स्मार्टफोन्स ब्रांडस को टक्कर देने के लिए देसी कंपनी ने इंडिया में नया फोन लॉन्च किया है।

itel Zeno 200 को कंपनी ने नए बजट फोन्स के तौर पर इंडिया में उतार दिया है।

यहाँ Zeno 200 के स्पेक्स और प्राइस देखे जा सकते हैं।

5000mAh की बैटरी के साथ देसी कंपनी ने पेश किया ‘भगवा iPhone जैसा फोन’, कीमत 11000 रुपये से भी कम

itel की ओर से इंडिया के बाजार में अपने नए फोन्स को लॉन्च कर दिया गया है, इस फोन कंपनी ने Zeno 100 सीरीज के ही नए फोन के तौर पर और Zeno 200 के तौर पर लॉन्च किया है। इस फोन को सेल पर भी उपलब्ध करा दिया गया है, हालांकि, देश में यह एक ही रैम मॉडल और कई कलर ऑप्शन में सेल किया जाएगा। फोन में कंपनी ने एक 13MP का कैमरा सेटअप दिया है। इसके अलावा इसमें LED फ्लैश भी मिलती है। कैमरा रेक्टैंगुलर मॉड्यूल में मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 5000mAh की बैटरी भी मिलती है। कुलमिलाकर इस फोन को कम प्राइस में लॉन्च हुआ एक दमदार फोन माना जा सकता है जो चीनी कंपनियों के सस्ते इसी सेगमेंट में आने वाले फोन्स को टक्कर दे सकता है! itel के इस फोन की बैटरी को लेकर कंपनी का कहना है कि यह 30 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है। ऐसा कारनामा यह एक सिंगल चार्ज में ही कर सकती है। फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर मौजूद है। आइए फोन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

itel Zeno 200 का इंडिया में प्राइस और उपलब्धता

itel ने अपने itel Zeno 200 को इंडिया के बाजार में 10,399 रुपये के शुरुआती परिकए में लॉन्च किया है। इस कीमत में आपको 4GB रैम और 128GB सटॉरआगे मिल रही है। इस समय फोन को Amazon India पर सेल किया जा रहा है, इसका मतलब है कि यह Summer Sale में बैंक ऑफर और अन्य डिस्काउंट आदि के साथ आपको सस्ते में खरीदने के लिए मिल जाने वाला है। अगर आप अपने पुराने फोन को नए फोन को खरीदने के लिए एक्सचेंज में देते हैं तो आप 549 रुपये के आसपास की बचत कर सकते हैं। आइए अब Zeno 200 के स्पेक्स और फीचर आदि पर एक नजर डालते हैं। खरीदने के लिए क्लिक करें!

यह भी पढ़ें: iPhone के लुक वाला Redmi Phone कौड़ियों के भाव.. मिल रहा 12000 रुपये से भी सस्ता

itel Zeno 200 के स्पेक्स और फीचर

itel Zeno 200 को कंपनी ने एंड्रॉयड गो एडीशन पर एंड्रॉयड 15 के साथ लॉन्च किया है। इसमें एक 6.75-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर आती है। इसमें 590 निट्स की ब्राइटनेस सपोर्ट भी मिल रही है। इसका मतलब है कि यह सूरज की डायरेक्ट रोशनी में सही प्रकार से काम नहीं करेगी! itel के इस चीनी कंपनियों के फोन्स को टक्कर देने वाले फोन में IP65 रेटिंग के अलावा MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है।

परफॉरमेंस को देखते हैं तो Zeno 200 में एक 12nm प्रोसेसर पर निर्मित Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है, जो एक Octa-Core सेटअप है। फोन में 4GB की रैम और 128GB स्टॉरिज मिलती है। फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिन्ट सेन्सर मिलता है। आइए अब कैमरा के बारे में सम्पूर्ण डिटेल्स प्राप्त करते हैं।

अगर कैमरा आदि को देखा जाए तो इस फोन यानि itel Zeno 200 में आपको एक 13MP का मेन कैमरा मिलता है। फोन में आपको यह कैमरा f/1.85 अपर्चर पर मिलता है। इसमें 5MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। कैमरा के मामले में यह फोन ज्यादा प्रभावी नजर नहीं आ रहा है। आइए अब इसकी बैटरी आदि की भी चर्चा कर लेते हैं।

कैटेगरीस्पेसिफिकेशन
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15 Go Edition
डिस्प्ले6.75 इंच HD+ IPS LCD
रिफ्रेश रेट120Hz
ब्राइटनेस590 निट्स
प्रोसेसरUnisoc T7250 Octa Core (12nm)
रैम4GB
स्टोरेज128GB
रियर कैमरा13MP
कैमरा अपर्चरf/1.85
फ्रंट कैमरा5MP
बैटरी5000mAh
चार्जिंग15W
बैटरी बैकअप30 घंटे म्यूजिक प्लेबैक
स्टैंडबाय टाइम46 दिन
टॉकटाइम28 घंटे
सिक्योरिटीसाइड फिंगरप्रिंट सेंसर
बिल्ड फीचरIP65 रेटिंग
सर्टिफिकेशनMIL STD 810H
कनेक्टिविटी4G LTE, Dual Band WiFi, Bluetooth
पोर्टUSB Type C
अन्य फीचरLED फ्लैश, UltraLink सपोर्ट

itel Zeno 200 स्मार्टफोन में एक बड़ी बैटरी मिलती है, इस बैटरी की खासियत यह है कि इसमें 15W की चार्जिंग क्षमता मिलती है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। कंपनी का कहना है कि इसमें आपको 46 दिन का स्टैन्डबाय टाइम और 30 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक समय मिलता है। इसके अलावा सिंगल चार्ज में फोन आपको 28 घंटे का टॉकटाइम भी देने की क्षमता रखता है। इसके अलावा इस फोन में 4G LTE सपोर्ट, Dual-band Wi-Fi, ब्लूटूथ, अल्ट्रालिंक और USB Type C पोर्ट मिलता है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज और एफीलिएट लिक्स मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: किस नंबर पर चलाना चाहिए AC? ये है बिजली बचाने की एकमात्र सेटिंग

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile