iPhone जैसे लुक वाला Redmi Phone हुआ सस्ता.. अब मिल रहा 12000 रुपये से भी सस्ता
Redmi का ये वाला फोन इस समय सस्ते में मिल रहा है।
इस Redmi Phone का लुक iPhone जैसा है।
Redmi के इस फोन को आप 12000 रुपये से भी सस्ता खरीद सकते हैं।
ऐसा देखा गया है कि बजट फोन्स में या तो डिजाइन अच्छा होता है या इसमें फीचर अच्छे होते हैं, एक ही फोन में दोनों का मिलना कहीं न कहीं मुश्किल होता है। हालांकि, बाजार में ऐसे कुछ विरले फोन भी हैं जो इन दोनों ही के मिश्रण के साथ आते हैं, यानि इनमें डिजाइन के साथ साथ बढ़िया स्पेक्स और फीचर भी होते हैं। ऐसा ही एक फोन Redmi कुछ समय पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इस फोन को हम सभी Redmi A7 Pro 5G के तौर पर जानते हैं, इस समय आप इस फोन को 12000 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीद सकते हैं। Amazon की Great Summer Sale में इस फोन पर 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे फोन की कीमत 11,999 रुपये हो जाती है। आइए जानते हैं कि इस फोन को इसी कीमत में कैसे खरीदा जा सकता है।
Surveyडिजाइन के मामले में iPhone 16 वाला है लुक
यह वो बात है जो इस phone को भीड़ से अलग करती है। Redmi A7 Pro 5G का डिजाइन iPhone 16 से प्रेरित नजर आता है। इसका मतलब है कि आपको 12000 रुपये में iPhone 16 वाला लुक मिल रहा है। आपके लिए इससे बढ़िया कोई बात नहीं हो सकती है।
| कैटेगरी | स्पेसिफिकेशन |
| डिजाइन | iPhone 16 जैसा लुक |
| डिस्प्ले | 6.9 इंच HD+ |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| प्रोसेसर | Unisoc T8300 5G |
| रैम | 4GB |
| स्टोरेज | 64GB / 128GB |
| एक्सपेंडेबल स्टोरेज | microSD कार्ड से 2TB तक |
| रियर कैमरा | 32MP + LED फ्लैश |
| फ्रंट कैमरा | 8MP |
| बैटरी | 6300mAh |
| चार्जिंग | 15W |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 |
| UI | HyperOS 3 |
| कनेक्टिविटी | 5G, WiFi, Bluetooth, USB Type C |
| ऑडियो | 3.5mm ऑडियो जैक |
Redmi A7 Pro के स्पेक्स और फीचर
- फोन में 6.9 inch HD+ डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है
- फोन को Unisoc T8300 5G प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है
- इसमें 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टॉरिज ऑप्शन भी मिलते हैं
- Storage को microSD card से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है
- फोन में 32MP रियर कैमरा सेटअप मिलता है जो LED फ्लैश से भी लैस है
- 8MP सेल्फ़ी कैमरा इस फोन को एक अच्छा दावेदार भी बना देता है
- फोन में एक बड़ी 6300mAh की जबरदस्त बैटरी मिलती है
- इस बैटरी पर 15W चार्जिंग क्षमता भी मिलती है
- Android 16 पर लॉन्च हुआ ये फोन HyperOS 3 पर चलता है
- इसमें WiFi, Bluetooth, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C भी मिलता है
किसके लिए बेस्ट है ये फोन?
जो लोग पहली बार 5G phone लेना चाहते हैं या घर में किसी बुजुर्ग या स्टूडेंट के लिए एक रीलाइबल फोन खरीदना चाहते हैं उनके लिए यह एक सॉलिड फोन माना जा सकता है। इसमें 6300mAh बैटरी मिलती है, इसके अलावा आपको फास्ट चार्जिंग क्षमता भी मिलती है। कुलमिलाकर इस फोन को कम कीमत में एक दमदार फोन इन लोगों के लिए माना जा सकता है।
कहाँ से खरीदें?
Amazon के Great Summer Sale में यह फोन 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। अगर आप इस बजट में 5G फोन खरीदने की सोच रहे थे, तो आपको इस मौके को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 30,000 रुपये के अंदर भारत में लॉन्च हुए OnePlus के दो लेटेस्ट स्मार्टफोन, दोनों में बड़ी बैटरी-बेहतरीन कैमरा
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile