किस नंबर पर चलाना चाहिए AC? ये है बिजली बचाने की एकमात्र सेटिंग

HIGHLIGHTS

क्या आप बिजली की बचत के साथ AC को निरंतर चलाना चाहते हैं?

एक्सपर्ट AC को किस सेटिंग पर चलाने की सलाह देते हैं।

यहाँ आप इन सभी सेटिंग को आसानी से देख सटे हैं।

किस नंबर पर चलाना चाहिए AC? ये है बिजली बचाने की एकमात्र सेटिंग

ऐसा आम हो चला है, गर्मी अपने चरम पर आने लगी हैं। अब घर में जब भी लोग होते हैं तो गर्मी लगने के साथ ही सभी AC का रीमोट उठाते हैं और तापमान को सीधे ही 16-18 डिग्री पर सेट कर देते हैं। ऐसा करने के बाद आपको ऐसा लगता है कि कितना तापमान AC भी कमरे को उतना ही ठंडा करने वाला है। हालांकि, असल में या हकीकत में ऐसा होता नहीं है। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो जाहिर तौर पर आप बड़ी गलती कर रहे हैं। ऐसा करके आप अपने बिजली के बिल को उस लेवल पर अनजाने में ले जा रहे हैं तो इसे देखकर आप अपना माथा पीट लेने वाले हैं। आइए जानते हैं कि आपको एसी को किस नंबर पर चलाना चाहिए, इसके साथ साथ आपको यह भी जानकारी मिलने वाली है कि एक्सपर्ट AC कि किस नंबर पर चलाने की सलाह देते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

24 डिग्री ही सबसे बेस्ट क्यों, कारण देखें

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि एनर्जी एक्सपर्ट और सरकारी एजेंसी दोनों यही कहते हैं कि AC को 24 से 26 डिग्री के बीच रखना सबसे किफायती और आरामदायक होता है। आइए इसका कारण जानते हैं।

  • Modern ACs moderate temperature पर सबसे efficient तरीके से काम करते हैं।
  • 24 degree पर AC properly cycle करती है यानि compressor को overtime नहीं करना पड़ता।
  • हर 1 degree temperature बढ़ाने पर करीब 6% बिजली की बचत होती है।
  • Room comfortable रहता है और AC की लाइव भी बढ़ जाती है।

16 डिग्री पर AC चलाने से क्या होता है?

जब आप AC को कम से कम तापमान पर सेट कर देते हैं तो आइए जानते हैं कि ऐसा करने से असल में होता क्या है?

  • Compressor लगातार full speed पर चलता रहता है।
  • Electricity consumption बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
  • Room इतना ठंडा हो जाता है कि uncomfortable लगने लगता है।
  • Dry throat और dry skin की problem होना शुरू हो सकता है?
  • Humidity बढ़ सकती है।
  • Compressor का जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।

इसके अलावा अगर सबसे ज्यादा जरूरी बिंदु को देखा जाए तो 16 डिग्री पर रूम 24 डिग्री के मुकाबले जल्दी ठंडा नहीं होता। AC बस लंबे समय तक बंद होने से पहले चलता रहता है।

Smart Features का इस्तेमाल करें

नए इंवर्टर ACs में काफी जरूरी फीचर्स होते हैं जिन्हें लोग कभी इस्तेमाल ही नहीं करते हैं:

  • Eco Mode और Energy Saver Mode एक्स्ट्रा पावर को कम कर देते हैं।
  • Sleep Mode रात के लिए बेस्ट है क्योंकि यह धीरे धीरे तापमान को बढ़ाता है, इसे बिजली की भी बचत होती है।
  • AI Cooling Mode कमरे की जरूरत के हिसाब से खुद तापमना को अजस्ट करने की क्षमता रखता है।

फ़िल्टर को साफ रखना जरूरी!

गंदा फ़िल्टर AC को संघर्ष करवाता है जिससे बिजली ज्यादा खर्च होती है। गर्मी के मौसम में हर 2 से 3 हफ्ते में फ़िल्टर साफ कीजिए और आउटडोर यूनिट के पास एयर फ़्लो को बनाए रखना चाहिए।

बिजली बचाने सबसे आसान तरीके

  • अगर आप सीलिंग फैन के साथ AC चलाते हैं तो आपको रूम में कब बिजली के खर्च पर ही ज्यादा से ज्यादा कूलिंग मिलती है और कमरे में हर जगह मिलती है। ऐसा करके आप AC को 1 से 2 डिग्री ऊपर भी सेट कर सकते हैं। इसके अलावा AC चलाते वक्त खिड़कियां और दरवाजों को बंद रखना चाहिए।
  • सीधी धूप वाली खिड़कियों पर मोटे पर्दे भी लगाए जा सकते हैं।
  • अगर नया AC लेना हो तो Inverter AC ही लीजिए क्योंकि यह कंप्रेसर की स्पीड को जरूरत के हिसाब से कम ज्यादा करता है और बिजली भी कम खर्च करता है।

AC को 16 डिग्री पर सेट करना न कमरे को जल्दी ठंडा करता है न बिजली बचाता है बस आपकी पॉकेट को खाली करने का काम करता है और मशीन को जल्दी खराब करने का काम भी करता है। हालांकि, अगर आप एसी को 24 डिग्री पर चलाते हैं तो और एसी में मौजूद स्मार्ट फीचर आदि को इस्तेमाल करते हैं इसके साथ साथ एसी फ़िल्टर को भी साफ रखते हैं। इन सबके साथ अगर आप सीलिंग फैन को भी चलाकर रखते हैं तो आपका एसी तो लंबे समय तक चलने वाला है ही इसके अलावा यह आपके बिजली के बिल को भी आधा कर देने वाला है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: भंगार में ना बेचें खटारा कूलर..बस इस्तेमाल करें ये 2 रुपये वाला आइटम, शिमला बना देगा कमरा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile