विजय वर्मा की धमाकेदार OTT सीरीज ‘मटका किंग’ की जल्द होगी वापसी! सीज़न 2 में होगा और भी बड़ा खेला
अमेज़न प्राइम वीडियो पर 17 अप्रैल को रिलीज़ हुई सीरीज मटका किंग का सीजन 2 आखिर कार अनाउंस हो गया है. इस सीरीज का पहला सीज़न धमाकेदार सफलता के साथ दर्शकों के बीच 2 साल में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है. प्राइम वीडियो के मुताबिक इस सीरीज का सीजन 1 इस प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होने वाली सभी सीरीज में से 17 देशों में नंबर 1 रैंक हुआ था और 37 देशों की टॉप 10 लिस्ट तक भी पहुंचा था. इस सीरीज की डेब्यू को इतने उत्साह के साथ लोग देखेंगे ऐसा न तो कंपनी ने सोचा था न ही विजय ने खुद. लेकिन सीरीज के सीजन 1 की शानदार सक्सेस के बाद अब सीजन 2 की स्टोरी पर सब की नज़रें टिकी हुई हैं.
Surveyसीज़न 2 की शूटिंग शुरू
अमेज़न प्राइम की सीरीज “मटका किंग” के सीजन 2 की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया के जरिए की गयी थी. प्राइम वीडियो ने यह कहा की मटका किंग का सीजन 2 फिलहाल बन रहा है और जल्द ही रिलीज़ भी होगा. मटका किंग सीरीज का फर्स्ट सीजन जो इसी साल हाल ही में रिलीज़ हुआ है वो लोगों को बेहद पसंद आया था और इसके चलते इस सीरीज का सीजन 2 भी एकदम बढ़िया होने की उम्मीद है.
shuffling the cards for season 2 ♣️#MatkaKingOnPrime, season 2 in development pic.twitter.com/5bT6TTAco9
— prime video IN (@PrimeVideoIN) May 7, 2026
क्या है ‘मटका किंग’ की खाने
मटका किंग 1960 की मुंबई की कहानी को दर्शाता है और इसमें पावर, पहचान और महत्वाकांक्षा को भी काफी अच्छे तरीके से दिखाया गया है. अगले सीजन के बारे में बात करते हुए मेकर्स ने कहा की मटका किंग की कहानी ब्रिज भट्ट के राज के साथ ही अभी अपने अंत से काफी दूर है और इसके सीजन 2 में इसकी असली कहानी की शुरुआत होगी.
मटका किंग की कास्ट और क्रू
इस सीरीज का सीजन 1 जाने माने प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने नागराज पोपटराव मंजुले, गार्गी कुलकर्णी, अश्विनी सिद्वनि और आशीष आर्यन के साथ मिलकर Roy Kapur Films, Aatpat, और SMR Entertainment के बैनर तले बनाया था. इस सीरीज में लीड रोल में विजय वर्मा हैं और इसमें कृतिका कामरा, साई तमहांकर, सिद्धार्थ जाधव और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकारों ने भी काम किया है.
यह भी पढ़ें: 45,000 के अंदर आने वाले 5 टॉप-क्लास स्मार्टफोन्स, मई 2026 में खरीदने के लिए हैं बेस्ट
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile