Vivo S1 की पहली सेल आज, कीमत 17,990 रूपये

HIGHLIGHTS

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर से है लैस

दिया गया है ट्रिपल कैमरा

Vivo S1 की पहली सेल आज, कीमत 17,990 रूपये

Vivo ने भारत में अपना S1 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है और आज डिवाइस का एक वैरिएंट सेल में पेश किया जाना है। स्मार्टफोन को कम्पनी ने तीन वैरिएंट्स में पेश किया है लेकिन आज डिवाइस के 4GB रैम वैरिएंट को ही सेल में लाया जाएगा। हालांकि अभी अन्य दोनों वैरिएंट की सेल की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जल्द ही इन्हें सेल में लाने की उम्मीद है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo S1 का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट आज से अमेज़न, फ्लिपकार्ट और साथ ही ऑफलाइन स्टोर्स जैसे रिलायंस डिजिटल, पूर्विका, Big C, लॉट, संगीता, क्रोमा और विजय सेल्स पर उपलब्ध होगा। 

कीमत की बात करें तो Vivo S1 का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को 17,990 रूपये में लॉन्च किया गया है, वहीं 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 18,990 रूपये रखी गई है और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को 19,990 रूपये में पेश किया गया है। 

Vivo S1 में 6.38 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो 1080×2340 पिक्सल का फुल HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है और यह एक सुपर AMOLED डिस्प्ले है जिसके टॉप पर एक वॉटर ड्रॉप नौच दिया जाएगा। स्मार्टफोन को हीलियो P65 मोबाइल प्लेटफार्म पर लॉन्च किया गया है और इसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। गेमिंग परफॉरमेंस को बढ़ाने के लिए अल्ट्रा गेम मोड को शामिल किया गया है। जहां तक फिंगरप्रिंट स्कैनर की बात है, इसे डिस्प्ले के अन्दर रखा गया है और फोन एंड्राइड 9 पाई पर आधारित फनटच OS 9 पर काम करता है। 

ऑप्टिक्स की बात करें तो Vivo S1 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 16MP का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.78 है, वहीं दूसरा 8MP का वाइड-एंगल लेंस है जिसका अपर्चर f/2.2 है और तीसरा कैमरा 2MP का डेप्थ सेंसर है और इसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा में AI फेस ब्यूटी, AR स्टीकर्स, AI पोर्ट्रेट, लाइटिंग और AI सुपर वाइड फीचर्स ऑफर किए गए हैं।

Vivo S1 4,500mAh बैटरी से लैस है जो 18w फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, साथ ही डिवाइस में रिवर्स चार्जिंग तकनीक को भी शामिल किया गया है। डिवाइस को दो रंगों डायमंड ब्लैक और स्काईलाइन ब्लू में लॉन्च किया गया है। 

वाया

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile