Vivo Apex फुल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन स्लाइडिंग सेल्फी कैमरा के साथ 12 जून को किया जा सकता है पेश

Vivo Apex फुल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन स्लाइडिंग सेल्फी कैमरा के साथ 12 जून को किया जा सकता है पेश
HIGHLIGHTS

Vivo Apex डिवाइस के कॉन्सेप्ट को सबसे पहले MWC 2018 में पेश किया गया था।

इस साल हुए MWC में हमने कई दिलचस्प चीजों को देखा है, हालाँकि बाकी अन्य चीजों ने Vivo Apex कॉन्सेप्ट के जैसी प्रसिद्धि हासिल नहीं की है। इस डिवाइस पर सभी की कड़ी नजर थी। अब यह कॉन्सेप्ट फोन सभी की नज़रों में था। अब इस कॉन्सेप्ट को हकीक़त में बदलने की बाद चल रही है। 

आपको बता दें कि GSMArena की एक रिपोर्ट की मानें तो वीवो ने 12 जून को शंघाई में होने वाले एक इवेंट के दौरान पेश किया जाने वाला है, इस डिवाइस के लॉन्च के लिए कंपनी ने मीडिया को न्योता देना भी शुरू कर दिया है। इस इनवाइट को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि जल्द ही इस डिवाइस को आखिरकार लॉन्च किया जाना तय हो चुका है।

इस डिवाइस के लॉन्च की तिथि भी वही नजर आ रही है, जो MWC में तय की गई थी। हालाँकि यह भी हो सकता है कि इस डिवाइस को किसी अन्य नाम से लॉन्च किया जाये, हालाँकि अभी आधिकारिक तौर पर ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है। 

यह फ़ोन कंपनी के "हाफ-स्क्रीन" फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है, लेकिन यह डिस्प्ले के एक-तिहाई से ज्यादा हिस्से पर काम करता है। यह एक थिन-बेज़ेल स्मार्टफ़ोन है। इसमें 5.99-इंच की OLED डिस्प्ले COF टेक्नोलॉजी के साथ दी गई है। कंपनी ने इसमें स्क्रीन साउंड कास्टिंग टेक्नोलॉजी भी दी है।

कंपनी ने अपने कॉन्सेप्ट स्मार्टफ़ोन Vivo Apex को हाल में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में पेश किया था। इस डिवाइस के किनारे काफी पतले हैं और इसमें 98% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो मिलता है। साथ ही इसमें एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी मौजूद है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo