Redmi का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा Android Q Beta से लैस

HIGHLIGHTS

14 मई को लॉन्च हो सकता है Redmi K20 Pro

Snapdragon 855-से लैस हो सकता है डिवाइस

Redmi का लैपटॉप भी लॉन्च में हो सकता है शामिल

Redmi का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा Android Q Beta से लैस

Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने कहा है कि वे अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए Android Q beta और MIUI के Beta पर काम कर रहे हैं। Redmi के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का नाम Redmi K20 Pro हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Google ने हाल ही में अपने Google I/O 2019  इवेंट में एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android Q का बीटा वर्जन आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। घोषणा के बाद ही शुरूआती फेज में इस Android Q का बीटा वर्जन 13 मोबाइल ब्रांड के 21 डिवाइस पर उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही Xiaomi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 9 और Mi Mix 3 5G में Android Q Beta का अपटडेट मिलेगा।

आपको बता दें कि Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने इस बात की जानकारी दी है कि वे अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए Android Q beta और MIUI के Beta पर काम कर रहे हैं। रूमर्स के मुताबिक कंपनी इस स्मार्टफोन को 14 मई को लॉन्च कर सकती है।

इस अपकमिंग  Redmi फ़ोन, जिसे Redmi K20 Pro का नाम दिया जा सकता है, के स्पेक्स की बात करें तो यह Snapdragon 855-से लैस फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकता है। साथ ही कहा जा रहा है कि इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा हो सकता है। डिस्प्ले में यूज़र्स को 6.3-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो Full HD+ रेज्यूलेशन के साथ आ सकती है। डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। कंपनी इसे पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च कर सकती है।

आपको बता दें कि Gizmochina की रिपोर्ट की मानें तो इस अपकमिंग Redmi फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ कंपनी एक और डिवाइस भी लॉन्च कर सकती है जा कि Redmi लैपटॉप हो सकता है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile