ये दो बेहद ही सस्ते 5G स्मार्टफोन जल्द ही इंडिया में लेने वाले हैं एंट्री, देखें कैसे हैं फीचर
नवंबर की शुरुआत में दो 5G स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किए जाएंगे। इनमें से पहला लावा का 5G स्मार्टफोन होगा।
Lava Agni 5G के 9 नवंबर को भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है।
Poco M4 Pro 5G के भी 9 नवंबर को बाजार में आने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि यह दोनों फोन 9 नवंबर को लॉन्च होंगे।

नवंबर की शुरुआत में दो 5G स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किए जाएंगे। इनमें से पहला लावा का 5G स्मार्टफोन होगा। Lava Agni 5G के 9 नवंबर को भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है। Poco M4 Pro 5G के भी 9 नवंबर को बाजार में आने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि यह दोनों फोन 9 नवंबर को लॉन्च होंगे।
Lava Agni 5G Smartphone
शुरुआत में LAVA ओफिशियल्स के साथ एक इंटरव्यू में यह पता चला था कि कंपनी बाज़ार में 5G फोन उतारेगी। आज 5G फोन को इंटरनेट पर देखा गया है और यह काफी इम्प्रैसिव दीखा है। डिवाइस Dimensity 5G SoC द्वारा संचालित है और इसे ट्रिपल कैमरा के साथ पेश किया जाएगा।

लीकर Abhishek Yadav के मुताबिक, नया 5G फोन Lava AGNI 5G नाम से आएगा और इसे ₹19,999(~$264) में पेश किया जाएगा। टिप्सटर ने डिवाइस की स्पेक्स शीट भी साझा की है। Lava AGNI 5G को 9 नवम्बर को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
Lava के यूट्यूब (Youtube) चैनल ने गलती से 9 नवम्बर के लिए लाइव स्केड्यूल को पब्लिश कर दिया था जिसे अब हटा लिया गया है। फिर हम कह सकते हैं कि फोन को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा।

Lava AGNI 5G पंच-होल डिस्प्ले और मॉडर्न डिज़ाइन के साथ आया है। डिवाइस में 90Hz स्क्रीन मिल रही है और यह पतले बेज़ेल्स के साथ आई है। डिवाइस को 64MP ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा और डिवाइस के फ्रंट पर सिंगल कैमरा मिलेगा।
फोन मीडियाटेक डिमेन्सिटी 810 SoC द्वारा संचालित होगा और इसे 4GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। डिवाइस एंडरोइड 11 पर काम करेगा और Lava की कस्टम स्किन और प्री-इन्स्टाल्ड ऐप्स के साथ आएगा। डिवाइस के बॉटम में 3.5एमएम हैडफोन जैक और स्पीकर सेटअप दिया जाएगा।
Poco M4 Pro 5G Smartphone
Poco M4 Pro 5G मॉडल मिड-रेंज स्मार्टफोन्स को रिप्लेस करने के लिए टेक मार्केट में आने के लिए तैयार है। पोको ब्रांड ने घोषणा की है कि हैंडसेट 9 नवंबर को लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा एक नए रेन्डर से सामने आया है कि Poco M4 Pro 5G मोबाइल कैसा दिख सकता है।लीक हुए रेंडर से पता चला है कि Poco M4 Pro 5G मॉडल Redmi Note 11 फोन के री-ब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च हो सकता है। हैंडसेट को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था। Poco M4 Pro फोन की लीक हुई इमेज में इस हैंडसेट के हर एंगल को हाईलाइट किया गया है। नई लीक इमेज से एक बात साफ है कि यह मोबाइल फोन की आने फोन्स को टक्कर देने वाला है।

देखने में आया है कि इस मॉडल का डिजाइन काफी हद तक Redmi Note 11 फोन से मिलता-जुलता है। डिस्प्ले डिज़ाइन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच-होल कटआउट शामिल है। इस मोबाइल का बैक कैमरा मॉड्यूल बिल्कुल Redmi Note 11 मॉडल जैसा है। फोन में एक क्वाड कैमरा सेटअप है। हालाँकि, रियर कैमरा मॉड्यूल एक काली पट्टी के साथ हाइलाइट किया गया है। जिसके आगे Poco ब्रांड का लोगो है।
91 मोबाइल वेबसाइट की रिपोर्ट है कि लीक हुए रेंडर से पता चला है कि Poco M4 Pro स्मार्टफोन 6.6-इंच IPS LCD FHD+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन हो सकती है। यह डिवाइस ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 चिपसेट पर रन कर सकता है। स्टोरेज में 4GB, 6GB, 8GB रैम के ऑप्शन हो सकते हैं। 128GB स्टोरेज इंटरनल फोन में आपको मिल सकती है।

अगर संबंधित पोको एम4 प्रो हैंडसेट रेडमी नोट 11 सीरीज़ के बेस मॉडल का री-ब्रांडेड वर्जन है, तो इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। सेकेंडरी कैमरे में 8MP का लेंस हो सकता है। साथ ही फ्रंट कैमरा 13MP शूटर के तौर पर आ सकता है।हालांकि अभी इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ पता नहीं चला है। उम्मीद है कि नवंबर के पहले सप्ताह में और जानकारी मिल सकेगी।
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile