TikTok निर्माता ByteDance ने लॉन्च किया अपना पहला Smartphone
Tiktok ने लॉन्च किया अपना पहला Smartphone
Smartphone Snapdragon 855 Plus से है लैस
Smartisan Jianguo Pro 3 में दिए गए हैं चार कैमरा
इस Tiktok स्मार्टफोन का Price Rs 29000 है
TikTok की मूल कम्पनी ByteDance ने इस साल की शुरुआत में अपने स्मार्टफोन पर काम करना शुरू किया था। ByteDance ने आख़िरकार अपने नए smartphone से पर्दा उठा दिया है और Smartisan Jianguo Pro 3 फोन को लॉन्च किये है जो कि फ्लैगशिप फोन है और स्नैपड्रैगन 855+ SoC तथा चार रियर कैमरा के साथ आया है। यह फोन कई सॉफ्टवेयर फीचर्स के साथ आया है जैसे सेल्फी लाइटिंग और सिंगल स्वाइप से TikTok ऐप का डायरेक्ट एक्सेस आदि।
SurveySmartisan Jianguo Pro 3 Price
Smartisan Jianguo Pro 3 को तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है और इसके बेस वैरिएंट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है जिसका प्राइस CNY 2,899 (लगभग Rs 29,000) है, वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 3,199 (लगभग Rs 32,000) रखी गई है। इसके अलावा, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट CNY 3,599 (लगभग Rs 36,000) की कीमत में आया है।
Smartisan Jianguo Pro 3 चीन में उपलब्ध हो चुका है और पहली सेल के तहत तीनों वैरिएंट को CNY 200 (लगभग Rs 2,000) के डिस्काउंट के साथ सेल किया जा रहा है।
Smartisan Jianguo Pro 3 Specs
Smartisan Jianguo Pro 3 डुअल सिम फोन है और Smartisan OS 7 पर काम करता है, हालांकि यह साफ़ नहीं है कि सॉफ्टवेयर एंड्राइड के किस वर्जन पर आधारित है। डिवाइस में 6.39 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। फोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर मिल रहा है जिसे 12GB रैम के साथ पेयर किया गया है और फोन का 128GB स्टोरेज वारेंट UFS 2.1 स्टैण्डर्ड सपोर्ट करता है जबकि 256GB स्टोरेज वैरिएंट UFS 3.0 स्टैण्डर्ड सपोर्ट करता है।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Smartisan Jianguo Pro 3 में क्वैड रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें 48 मेगापिल्क्स का मुख्य कैमरा दिया गया है जो कि Sony IMX586 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.75 है। इसके अलावा, डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो लेंस मिल रहा है, चौथा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी के लिए डिवाइस के फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा रखा गया है जो 4-in-1 pixel बाइनिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग कर के ब्राइट फोटो डिलीवर करता है।
कनेक्टिविटी के लिए Smartisan Jianguo Pro 3 में 4G LTE, ब्लूटूथ v5.0, Wi-Fi a/b/g/n/ac, GPS, GLONASS, Galileo, और Wi-Fi Direct विकल्प रखे गए हैं और फोन में 4,000mAh की बैटरी मिल रही है जो Quick Charge 4+ (18W) फ़ास्ट चार्जिंग और PD 3.0 सपोर्ट करती है। इसके अलावा, डिवाइस में USB Type-C चार्जर भी रखा गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile