TikTok को लॉन्च करने वाली कंपनी ByteDance ला सकती है एक बजट स्मार्टफोन
TikTok को 88.2 मिलियन यूजर्स ने किया है डाउनलोड
म्यूजिक लवर्स के लिए खास होगा फोन
बजट फोन के तौर पर पेश हो सकता है स्मार्टफोन
ByteDance कंपनी वहीँ कंपनी है जिसपर TikTok का मालिकाना हक़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी वीडियो एप TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance अब स्मार्टफोन मेकिंग में भी अपने हाथ आज़माएगी। Financial Times की रिपोर्ट्स की मानें तो ByteDance अपना एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है जिसमें कंपनी के कई ऐप्स पहले से ही प्री-इंस्टॉल होंगे।
Surveyरिपोर्ट्स का कहना है कि ByteDance के CEO Zhang Yiming काफी लंबे समय से स्मार्टफोन को लाने का सोच रहे थे जो कंपनी की सभी प्रीलोडेड ऐप्स से लैस हो। ByteDance के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में यूज़र्स को न्यूज एग्रीगेटर ऐप Jinri Toutiao, वीडियो शेयरिंग ऐप TikToK इंस्टॉल हुई मिलेगी। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में दावा किया है कि कंपनी इस स्मार्टफोन में यूज़र्स को music streaming service app मिलेगी। वहीँ म्यूजिक लवर्स के लिए भी कंपनी ने कुछ खास पेश करने का सोचा है।
ByteDance के इस अपकमिंग स्मार्टफोन का सामना मार्किट में पहले से ही मौजूद अपने दबदबे के साथ Xiaomi, Oppo, Vivo जैसे ब्रांड्स से करना होगा। 2018 की पहली की रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने इसके लिए एक चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Smartisan के साथ साझेदारी भी की थी। वहीँ इस अपकमिंग फ़ोन को लेकर कोई खास जानकारी अभी तक नहीं मिली हैं। कहा जा रहा है कि ByteDance का यह पहला फ़ोन एक बजट फ़ोन हो सकता है।
कंपनी TikTok के साथ ही म्यूजिक लवर्स को ध्यान में रखते हुए ये स्मार्टफोन लेकर आएगी। हाल ही में TikTok काफी चर्चा में रहा है। Apple के app store और Google play store में यह ऐप काफी पसंद की गयी। Sensor Tower ने भी अपनी रिपोर्ट में इस बात का दावा किया था कि इस साल के मार्च महीने तक TikTok को 3.3 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। वहीँ Google Play Store की बात करें तो यहाँ भी TikTok को 88.2 मिलियन यूजर्स ने डाउनलोड किया है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile