अब कभी भी खरीदें Xiaomi के ये स्मार्टफोन्स, ओपन सेल शुरू

HIGHLIGHTS

भारत में POCO F1 मोबाइल फोन 4 वैरिएंट्स में किया गया था लॉन्च

2 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आता है Xiaomi Redmi 7

3000 mAh Lithium-polymer बैटरी के साथ 6,999 रुपये में आता है रेडमी 6

अब कभी भी खरीदें Xiaomi के ये स्मार्टफोन्स, ओपन सेल शुरू

Xiaomi के स्मार्टफोन्स को आप अगर पसंद करते हैं और खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक खास खबर है। दरअसल शाओमी के कई फ़ोन्स अभी तक ऐसे हैं जो केवल फ़्लैश सेल में ही उपलब्ध हुए हैं। ऐसे में यूज़र्स को फ़ोन खरीदने के लिए इंतज़ार करना पड़ता था। इंतज़ार के बाद भी कुछ ही मिनटों में सेल स्टॉक होने की वजह से डिवाइस यूज़र्स को नहीं मिल पाता था। ऐसे में अब कंपनी ने अपने पॉपुलर फोन्स को ओपन सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। आइये जानते हैं इन फ़ोन्स के बारे में जिनमें सेल में खरीद सकते हैं, जिनमें Redmi Note सीरीज़ भी शामिल है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Xiaomi Poco F1

Xiaomi Poco F1 को हाल ही में 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिला है। POCO F1 मोबाइल फोन भारतीय बाजार में 4 अलग अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया था, इस मोबाइल फोन को 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के अलावा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज, 6GB रैम 128GB स्टोरेज और एक अन्य मॉडल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ Armoured Edition के तौर पर लॉन्च किया गया था।

Redmi GO

यह शाओमी फ़ोन एंट्री लेवल 'एंड्रॉइड गो' स्मार्टफोन है जो भारत में कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। Xiaomi Redmi Go में 5-इंच HD डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन (720×1280 पिक्सल) है। स्मार्टफोन एस्पेक्ट रेश्यो 16:9 के साथ आता है। इसके साथ ही डिवाइस में एंट्री लेवल Snapdragon 425 SoC दिया है, जिसमें quad-core सीपीयू और 1.4 GHz  क्लॉक स्पीड है। शाओमी ने Redmi GO  में 1GB की रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉइड गो स्मार्टफोन है।

Xiaomi Redmi 6 Pro

Xiaomi Redmi 6 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है और डिवाइस में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ ही इस फ़ोन के बैक पर डुअल कैमरा दिया गया है। Xiaomi Redmi 6 Pro के बैक पर 12MP + 5MP का डुअल रियर कैमरा मौजूद है और डिवाइस के फ्रंट पर 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Xiaomi Redmi 6

Xiaomi Redmi 6 स्मार्टफोन को आप 2.0 GHz Mediatek P22 Octacore Processor और 3000 mAh Lithium-polymer बैटरी के साथ 6,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसमें 3 जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।   आपको इस फोन में 5.45 inch HD+ डिस्प्ले मिलता है। ऑप्टिक्स में स्मार्टफोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप है। इसमें पहला सेंसर 12 मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।

Xiaomi Redmi 7

2019 की शुरुआत में Redmi Note 7 स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। आप तीन रंगों में खरीद सकते हैं जिनमें लूनर रेड, कॉमेट ब्लू और एक्लिप्स ब्लैक शामिल हैं। डिवाइस में 6.26 इंच की डॉट नौच डिस्प्ले दी गई है इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और यह HD+ LCD IPS डिस्प्ले है जिसे कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिला है। Redmi 7 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 और 4000mAh बैटरी के साथ उतारा गया है। इसके साथ ही डिवाइस में आपको 3.5 हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर मिल रहा है। वहीँ P2i नेनो कोटिंग के ज़रिए इसे स्प्लैश प्रुफ बनाया गया है। कम्पनी की मानें तो डिवाइस में बैटरी 2 दिन की बैटरी लाइफ दी गयी है।

वहीँ ऑप्टिक्स के तहत डिवाइस में 12+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर AI कैमरा दिया गया है जो 60fps पर फुल HD विडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है और साथ ही AI पोर्ट्रेट मोड और AI सीन डिटेक्शन को भी शामिल किया गया है। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है जो 360 डिग्री AI फेस अनलॉक सपोर्ट करता है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile