इन डिवाइसेज को आने वाले हफ़्तों में मिलेगा MIUI 10 ग्लोबल बीटा अपडेट

इन डिवाइसेज को आने वाले हफ़्तों में मिलेगा MIUI 10 ग्लोबल बीटा अपडेट
HIGHLIGHTS

Xiaomi Redmi Note 4 को डिवाइसेज के दूसरे फेज़ में जुलाई के आखिर तक MIUI 10 ग्लोबल अपडेट प्राप्त होगा।

These Xiaomi  devices will get MIUI 10 global beta update in coming weeks: Xiaomi ने अपने डिवाइस के पहले बैच के लिए नया MIUI 10 ग्लोबल बीटा अपडेट जारी कर दिया है। MIUI 10 ग्लोबल बीटा ROM 8.6.28 कुछ बग फिक्सेज़ के साथ आता है जिसमें सेटिंग ऐप का रुक जाना, चार्जिंग के दौरान फोन का रिकवरी मोड में चले जाना और क्लीनर ऐप से ट्रांसलेशन इशू आदि शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने यह लिस्ट भी जारी की है जिसमें बताया गया है कि किन डिवाइसेज को MIUI 10 ग्लोबल बीटा अपडेट मिलेगा। Xiaomi Redmi Note 4 को डिवाइसेज के दूसरे फेज़ में जुलाई के आखिर तक ग्लोबल अपडेट प्राप्त होगा। दूसरे बैच में Mi Max 2, Redmi 5A और अन्य कई डिवाइसेज भी शामिल हैं।

Xiaomi जुलाई की शुरुआत में पहले बैच के डिवाइसेज के लिए MIUI 10 ग्लोबल बीटा अपडेट जारी करेगा। पहले बैच में शामिल डिवाइसेज में Xiaomi Mi 6, Mi Mix 2, Mi Mix 2S, Redmi S2, Redmi Note 5 Pro/Redmi Note 5, Mi 5, Mi Note 2 और Mi Mix शामिल हैं। Xiaomi दूसरे फेज़ में Redmi Note 4X/Redmi Note 4 क्वालकॉम, Mi 5s, Mi 5s Plus, Mi Max, Mi Max Prime, Mi Max 2, Redmi 4X, Redmi Note 5A, Redmi Note 5A Prime, Redmi 5, Redmi 4A, Redmi 5A और Redmi 5 Plus के लिए यह अपडेट जारी करेगा और यह अपडेट जुलाई की आखिर तक जारी किया जाएगा।

 Paytm इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर दे रहा है ज़बरदस्त डील्स, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

आखिर में तीसरे फेज़ में Xiaomi Mi 3, Mi 4, Redmi Note 3 क्वालकॉम और Redmi 3S/3X को शामिल किया गया है, इन डिवाइसेज को अगस्त की शुरुआत में ग्लोबल बीटा ROM अपडेट प्राप्त होगा।

हालांकि ये Xiaomi द्वारा MIUI फोरम पर पोस्ट किया गया एक रफ शेड्यूल है। फोरम पोस्ट में कहा गया है, “ लेकिन यह केवल संभावित रिलीज़ की तारीख है। फाइनल रिलीज़ की तारीख परिस्थितियों के अनुसार चुनी की जाएगी।” Xiaomi  ने अभी पहले बैच के लिए डाउनलोड लिंक्स भी पोस्ट नहीं किए हैं जिन्हें आने वाले कुछ दिनों में पोस्ट किया जा सकता है।

अगर आप MIUI 7/MIUI 8/MIUI 9 का स्टेबल ROM उपयोग कर रहे हैं तो आपको फ़ास्टबूट मेथड के ज़रिए MIUI 10 ग्लोबल बीटा ROM पर अपग्रेड करना होगा। अगर आप MIUI 9 ग्लोबल बीटा ROM पर हैं तो आपको OTA अपडेट का इंतज़ार करना होगा।

अब Cashify पर अपने पुराने मोबाइल्स बेच कर हाथों-हाथ पेमेंट पाएं। 200 रूपये का अतिरिक्त लाभ पाने के लिए DIGIT कोड का उपयोग करें।

वाया

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo