OnePlus के इन फ़ोन्स को मिलेगा Android 10

OnePlus के इन फ़ोन्स को मिलेगा Android 10
HIGHLIGHTS

OnePlus ने OxygenOS 10 अपडेट रोडमैप की करी घोषणा

OnePlus 5, 5T को Q2 2020 में मिलेगा अपडेट

OnePlus ने लंदन में एक लॉन्च इवेंट के ज़रिये OnePlus 7T Pro का खुलासा कर दिया। वहीँ अब कंपनी अपने कुछ फ़ोन्स को लेटेस्ट Android 10 उपलब्ध कराएगी। OnePlus 7T Pro इवेंट के दौरान ही कम्पनी ने यह बात साफ़ किया है कि OnePlus 5 और इसके बाद के लॉन्च हर एक मॉडल को OxygenOS 10 अपडेट मिलेगा जो कि Android 10 आधारित है। वहीँ OnePlus 5 और 5T अगली साल के दूसरे क्वाटर में अपडेट मिलेगा। 

OnePlus 7T और 7T Pro में भी OxygenOS 10 होगा। कंपनी ने पिछले महीने ही OxygenOS 10 का स्टेबल वर्ज़न रोल आउट कर दिया था, OnePlus 7 और 7 Pro के लिए लेकिन अभी भी कुछ डिवाइस में अपडेट मिलना बाकी है। वहीँ OnePlus के मुताबिक OnePlus 6 और 6T को इसी महीने तक OxygenOS 10 अपडेट मिल जायेगा। 

OnePlus, ने हाल ही में OnePlus 7T Pro के लिए अपना लॉन्च इवेंट रखा था और यह इवेंट OnePlus 7T को भारत में लॉन्च करने के बाद ही रखा गया था जो कि प्रो वैरिएंट से काफी सस्ता है। OxygenOS 10 में आपको कई बदलाव मिलेंगे जिसमें डिवाइस इंटरफ़ेस के 150 एरिया कवर होते हैं।

OxygenOS 10 में इम्प्रूव्ड Zen Mode भी मिलता है और साथ ही कंपनी ने Gallery app को भी अपडेट किया है। इसके साथ ही कई और कस्टमाइज़ेशन सम्बन्धी सुधार भी किये गए हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo