January Android security patch को नोकिया ने अपने Nokia 6.1 Plus and Nokia 8 मॉडल्स के लिए अपडेट करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही यह सॉफ्टवेयर अपडेट भारत के साथ ही ईरान और नीदरलैंड्स में भी मिलना शुरू हो चुका है।
जहां नोकिया के Nokia 5 को पिछले हफ्ते ही January security patch मिला था वहीँ अब फिर इसके दो नए मॉडल्स को भी सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो चुका है। यूज़र रिपोर्ट्स के मुताबिक Nokia 6.1 Plus और Nokia 8 को कंपनी ने नया सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध कराया है जिसके तहत January 2019 Android security patch यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें कि कई यूज़र्स ने इस बात का दावा किया है कि यह अपडेट जनवरी 2019 के सिक्योरिटी पैच के साथ आता है।
फेज़ के आधार पर इस अपडेट को रिलीज किया जा रहा है। वैसे ध्यान देने वाली बात यह है कि HMD Global ने कुछ दिन पहले ही Nokia 5 के लिए जनवरी 2019 का सिक्योरिटी पैच अपडेट ज़ारी किया था। Nokia 6.1 Plus और Nokia 8 को इससे पहले बीते कुछ दिनों में Android Pie का अपडेट मिला था। इस अपडेट के जरिए नोकिया 6.1 प्लस को प्रो कैमरा मोड दिया गया है। इसके साथ ही यूज़र्स को यह सुविधा भी दी गयी है कि वो डिस्प्ले नॉच को हटा भी सकते हैं।
NokiaPowerUser की रिपोर्ट्स के मुताबिक Nokia 6.1 Plus और Nokia 8 को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि Nokia 6.1 Plus के लिए ज़ारी किया गया अपडेट 60.9MB का है और वहीँ Nokia 8 का अपडेट 78.5MB का है। Nokia 6.1 Plus या Nokia 8 यूज़र्स अपने फ़ोन की सेटिंग्स में जाकर अपडेट को चेक कर सकते हैं।
आपको बता दें कि HMD Global ने जहां नोकिया 5 के लिए जनवरी 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच पहले ही रिलीज़ कर दिया है वहीँ इस सिक्योरिटी पैच के Nokia 5.1 Plus, Nokia 8.1 और Nokia 8 Sirocco में भी मिलने की खबर सामने आयी है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile